करनाल। दिल्ली-अंबाला रेलमार्ग पर ट्रेनों का परिचालन अब तक समयसारणी के अनुरूप नहीं हो पाया है। शनिवार को भी कई ट्रेनें लेट रहीं। दिल्ली से अंबाला की ओर जाने वाली ट्रेनों में नई दिल्ली कुरुक्षेत्र पैसेंजर निर्धारित समय से डेढ़ घंटे की देरी के बाद दोपहर को 12:08 बजे करनाल स्टेशन पर पहुंची।
ट्रेन नंबर 12715 सचखंड एक्सप्रेस करीब एक और फाजिल्का एक्सप्रेस करीब सवा घंटा लेट पहुंची। अंबाला से दिल्ली की ओर आने वाली ट्रेनों में ट्रेन नंबर 11078 झेलम एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से सवा दो घंटे की देरी के बाद सुबह सवा दस बजे करनाल पहुंची। इस रूट पर ट्रेन नंबर 64532 अंबाला कैंट पानीपत मेमू भी करीब सवा घंटे लेट रही। ट्रेन नंबर 14508 दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस भी करीब पौने तीन घंटे की देरी के बाद 12:43 बजे पहुंची। कुरुक्षेत्र-दिल्ली मेमू भी करीब सवा घंटे की देरी के बाद 02:25 बजे पहुंची। इनके अलावा ट्रेन नंबर 11842 गीता जयंती एक्सप्रेस ढाई घंटे देरी के बाद शाम को छह बजे पहुंची।