फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: गायत्री चेतना प्राण प्रतिष्ठा समारोह शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। गायत्री चेतना केंद्र एवं मंदिर वसंत विहार में अखिल विश्व गायत्री परिवार शांति कुंज हरिद्वार के तत्वावधान में अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से गायत्री चेतना प्राण प्रतिष्ठा समारोह शुरू किया गया है। इसमें 24 कुंडीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ की पूर्णाहुति सोमवार को होगी।

केंद्र के सेवादार विकास हांडा ने बताया कि एक मई से शुरू हुए सामूहिक जाप का यज्ञ में पूर्णाहुति के साथ पांच मई को सुबह 8 बजे विश्राम दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि गायत्री का मतलब प्राण होता है। प्राण को ही ब्रह्मविद्या भी कहा जाता है। जीवन में गायत्री को पहले समझें फिर उसे अभ्यस्त करें, इससे जीवन सफल और सुंदर होगा। साथ ही परिवार समाज व संसार भी अच्छा होगा। उन्होंने बताया कि 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ हमारे आसपास क्षेत्र की सुख-समृद्धि तथा शांति की कामना के लिए करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर गायत्री परिवार के सभी वरिष्ठ सदस्य संदीप गौतम, मोहिंद्र सिंह धवन, जय भगवान उत्तम, लखन लाल, सतीश गौतम, राम कुमार मौदगिल, अनुराधा, सुनीता बख्शी और राज सोनी के साथ अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें