फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: किसान पर भाई ने दरांती से किया हमला, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। गढ़पुर खालसा गांव में खेत में काम करवा रहे एक किसान पर सगे भाई ने दरांती से हमला कर दिया। इस हमले में किसान के बाएं हाथ की हथेली व उंगलियों में गंभीर चोटें आई हैं। घायल किसान को इंद्री के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन




जगदीश कुमार ने इंद्री थाना पुलिस को बताया कि उसके खेत में डेयरी फार्म बना है। वह डेयरी फार्म के चारों ओर लगी लोहे की जाली और पोल की मरम्मत करवा रहा था, जिसके लिए उसने मिस्त्री बुलाए थे। इसी दौरान उसका भाई जगमाल सिंह वहां आया और मिस्त्रियों को काम करने से रोक दिया। जगदीश कुमार ने विरोध किया तो हमला कर दिया। इसके बाद वह लोहे की दरांती लेकर आया और जगदीश पर वार कर दिया। जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। उसकी पत्नी उसे इलाज के लिए इंद्री अस्पताल लेकर गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें