फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: लहसुन, अदरक का तड़का महंगा, आलू-प्याज सस्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। इन दिनों सब्जियों की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। लहसुन के दाम काफी बढ़ गए हैं जबकि प्याज और आलू सहित अन्य सब्जियों के दामों में गिरावट आई है।
करनाल शहर की मंडियों में बड़ी संख्या में स्थानीय किसान अपने खेतों की सब्जियां बेचने आ रहे हैं। खेतों की ताजी सब्जियों में सबसे ज्यादा मेथी, पालक, साग, धनिया देखने को मिल रही है। स्थानीय सब्जी ताजी और सस्ती होने के कारण ज्यादा खरीदीं जा रही हैं। वहीं अन्य राज्यों से आने वाली सब्जियां महंगी होने के बावजूद अच्छी गुणवत्ता के कारण खरीदी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस समय मंडियों में पंजाब से आलू, शिमला से लहसुन आ रहा है। फलों की बात की जाए तो किन्नू और संतरे सस्ते दाम में उपलब्ध हैं। मगर अंगूर, अनार, सेब और चीकू की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हुई है। इससे लोगों की जेब पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें