फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: क्रिकेट में बुलंदियां छूने को बेताब अर्श कबीर

विज्ञापन
विज्ञापन
- आठ साल की उम्र में शुरू किया खेल, सचिन तेंदुलकर जैसा बनने का सपना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। कर्ण नगरी के बाये हाथ के युवा क्रिकेटर अर्श कबीर ने महज आठ साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया था। निरंतर अभ्यास व कोच के कुशल मार्गदर्शन से वह अब बेहतर गेंदबाज के छक्के छुड़ाने में माहिर है। वह इस वर्ष हरियाणा टीम में सबसे बेहतर स्कोरर भी बन चुके हैं।
अर्श कबीर ने बताया कि उनका सपना सचिन तेंदुलकर जैसा महान खिलाड़ी बनने का है। इस लक्ष्य के लिए वह दिन-रात अभ्यास कर रहे हैं। उनके मुख्य कोच सतीश राणा ने बताया कि वह सेक्टर-13 राणा ब्रदर्स अकादमी के खिलाड़ी हैं। उनकी अकादमी में जब वह आए थे तो महज आठ साल के बच्चे थे, वह समय के पाबंद और मेहनती खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन

करनाल के सेक्टर-14 निवासी अर्श कबीर अभी 20 वर्ष के हो चुके हैं। वह क्रिकेट के अंडर 14, 16 व 19 में खेल चुके हैं तथा अंडर-23 में खेल रहे हैं। इस वर्ष राज्य स्तर की सभी क्रिकेट टूर्नामेंट में उनका प्रदर्शन अव्वल रहा है। जिला स्तर पर भी सभी प्रतियोगिताओं में उन्होंने हरफनमौला पारी खेलते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया तभी वह राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में चयनित हुए।
विज्ञापन

हरियाणा की टीम रांची में आयोजित पुरुष अंडर 23 आयु वर्ग में स्टेट ए ट्रॉफी में भाग ले रहे हैं। पहले डेब्यू मैच में अर्श कबीर ने 230 रन की पारी खेली। यह उनकी अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि रही। इस मैच में भी उन्होंने 141 गेंदों पर हरफनमौला पारी खेलते हुए 16 चौके और 17 छक्कों की मदद से 230 रन बनाए। वह इस मैच में मैन ऑफ द मैच रहे। इस मैच में हरियाणा टीम ने उत्तराखंड को दो विकेट से हराया। इसी टूर्नामेंट में उन्होंने सौराष्ट्र के खिलाफ मैच में दोबारा शतक ठोका है। इस सीरीज में अर्श की यह दूसरी बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने 81 गेंदों पर 11 चौकों व आठ छक्कों की मदद से 128 रन की पारी खेली।

अर्श कबीर की उपलब्धियां
- 2024-25 में पटौदी ट्रॉफी में सर्वाधिक 388 रन बनाए।
- 2022-23 में अंडर-19 हरियाणा में 346 रन का हाई स्कोर बनाया।
- मुंबई के खिलाफ मैच में 151 रनों की पारी खेली।
- आंध्र प्रदेश के खिलाफ आतिशी पारी खेलकर 70 रन बनाए।
- जिला व राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में बेस्ट स्कोरर रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें