फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: अंडर-17 कबड्डी में गढ़ी बीरबल की जीत

विज्ञापन
विजेमा टीम के साथ खंड शिक्षा अधिकारी धर्मपाल चौधरी 
विज्ञापन
इंद्री। उपमंडल के नन्हेड़ा गांव के शहीद उधम सिंह स्टेडियम में बुधवार को खंड स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन कबड्डी, कुश्ती और खो-खो के मुकाबले हुए। अंडर-17 कबड्डी में गढ़ी बीरबल की टीम ने हिनोरी को हराया। अंडर-19 कबड्डी मैच में बीबीपुर जाटान ने ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल की टीम को हराकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

अंडर-14 कबड्डी मैच में जोहड़ माजरा ने हिनोरी को हराया। 35 किलो फ्रीस्टाइल कुश्ती में अनमोल मुरादगढ़ ने प्रथम व अलिफ छपरियों ने द्वितीय स्थान हासिल किया। 38 किलो में यश ने प्रथम व हीरा छपरियों ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 41 किलो कुश्ती में विदित ज्ञान ज्योति प्रथम व कुर्बान द्वितीय पर स्थान पर रहे। 44 किलो में हर्षित मुरादगढ़ विजेता रहे। 50 किलो भार वर्ग कुश्ती में आयुष कलसौरा ने जीत दर्ज की। 62 किलोग्राम में देवांग अनेजा सिटी हार्ट स्कूल ने प्रथम व 68 किलोग्राम में अमरिंदर नन्हेड़ा पहले स्थान पर रहे। 70 किलोग्राम भार वर्ग कुश्ती में समर्थ कांबोज ज्ञान भारती विजय हुए।
खो-खो के अंडर-17 मुकाबले में बयाना ने नगला रोड़ान को हराया। अंडर-19 में बीबीपुर जाटान ने ज्ञान भारती स्कूल की टीम को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 वाॅलीबॉल में ज्ञान ज्योति ने बदरपुर से फाइनल मैच जीता।
विज्ञापन


खंड शिक्षा अधिकारी धर्मपाल चौधरी, संजीव कांबोज, महिंद्र खेड़ा, धर्मवीर लठवाल, बलविंदर सिंह, अनिल कुमार, संदीप संधू,बलवान, धीरज, प्रदीप, कुलदीप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें