फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: लॉन टेनिस में रचित बने चैंपियन

विज्ञापन
Rachani became champion in lawn tennis
विज्ञापन
करनाल। स्कूल गेम फेडरेशन की ओर से कर्ण स्टेडियम में खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता के तीसरे दिन अंडर-17 लॉन टेनिस स्पर्धा के फाइनल मुकाबले में रचित ने रक्षित को हराकर खिताब जीता। एहसान ने धर्या को हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया
विज्ञापन




वॉलीबॉल मुकाबले के अंडर-14 में बाबा रामदास पब्लिक स्कूल ने प्रथम व दयाल सिंह पब्लिक स्कूल, दयाल सिंह कॉलोनी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 में आरएस पब्लिक स्कूल ने प्रथम व एसबीएस पब्लिक स्कूल करनाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 में दयाल सिंह पब्लिक स्कूल सेक्टर-7 ने प्रथम व बाबा रामदास पब्लिक स्कूल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
लड़कों के मुकाबलों का बुधवार को समापन किया गया। एक व दो अगस्त को लड़कियों के फाइनल मुकाबलों का आयोजन किया जाएगा।
खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ कर्ण स्टेडियम में शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने हरी झंडी देकर कराया। निसिंग में आयोजित खंड स्तरीय मुकाबलों में एसएचओ रामलाल शर्मा, प्रधानाचार्य कर्मजीत कौर जोनल सचिव, प्रधानाचार्य गुरजोग सिंह, प्रधानाचार्य मनजीत कौर व खंड कार्यालय से संजीव कुमार ने प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें