खंड के एक गांव की नौवीं कक्षा की छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने
आया है। छात्रा के पड़ोसी युवकों ने दुष्कर्म किया और फरार हो गए। लड़की
की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस
का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
मेडिकल चेकअप
में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। मामले के अनुसार, एक गांव के सरकारी
स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग लड़की रात को साढ़े नौ बजे
के करीब शौच के लिए घर से निकली। घर से निकलने के बाद जब वह गली में पहुंची
तो वहां खड़े पड़ोसी अमन ने कहा कि सतीश मेरे घर में बैठा है और उसे बुला
रहा है। किशोरी अमन के बहकावे में आकर उसके घर में चली गई।
अमन के घर में
सतीश व उसकी मौसी का लड़का सुनील निवासी पाई पहले से बैठे हुए थे। आरोप है
कि तीनों ने मिलकर किशोरी के साथ रेप किया। किशोरी किसी तरह युवकों के
चंगुल से निकल कर बाहर आई और परिजनों को व्यथा सुनाई। लड़की के चाचा ने
सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर डीएसपी कुशलपाल राणा, कार्यकारी थाना
प्रभारी महाबीर व चौकी इंचार्ज कंवर पाल ने किशोरी के बयान दर्ज किए। पुलिस
ने किशोरी का मेडिकल चेकअप करवाया। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।
चौकी इंचार्ज कंवरपाल राणा का कहना है कि युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर
लिया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।