फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: शाह के निशाने पर रहे गांधी, हुड्डा और चौटाला परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
- बोले, हरियाणा की सत्ता में आते ही एक परिवार भ्रष्टाचार फैलाता और दूसरा गुंडागर्दी, भाजपा ने इन्हें खत्म किया
विज्ञापन


- अब तक सिरसा और रोहतक का ही सीएम था, हमने करनाल से पूरे हरियाणा का सीएम दिया

- दशहरा मैदान से गृहमंत्री ने भरी हुंकार, हरियाणा की सभी 10 सीटें जिताने का दिलाया संकल्प



माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। विजय संकल्प रैली में गृह मंत्री अमित शाह के निशाने पर गांधी परिवार के मां-बेटे, हुड्डा परिवार के पिता-पुत्र और चौटाला परिवार रहे। उन्होंने कहा कि इन्होंने हमेशा अपने बारे में सोचा है और जनता के कार्यों को अटकाया है। राम मंदिर के मसले को गांधी परिवार ने आगे नहीं बढ़ने दिया तो वन रैंक-वन पेंशन का मसला हुड्डा साहब ने अटकाकर रखा। मोदी जी की सरकार आते ही इन दोनों मुद्दों पर समाधान हुआ है।

सेक्टर-4 के मैदान में हुई रैली में उन्होंने कहा कि पहले हरियाणा द्वंद्व में फंसा था। हुड्डा और चौटाला परिवार का नाम लिए बिना कहा कि यहां एक परिवार आता था तो भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच जाता था। दूसरा परिवार आता था तो भाई-भतीजा वाद और गुंडागर्दी होती थी। मनोहर सरकार ने भ्रष्टाचार और भाई भतीजावाद समाप्त किया। उन्होंने कहा कि पहले मुख्यमंत्री या तो रोहतक का होता था या फिर सिरसा का। पहली बार करनाल से पूरे हरियाणा का मुख्यमंत्री मिला। जिसने समान विकास कराया। उन्होंने कहा कि पिछले दस साल में हरियाणा के सभी वर्गों की चिंता हुई, सभी जातियों की चिंता हुई। अब प्रदेश की कमान युवा सीएम नायब सैनी को मिली है। मैं विश्वास दिलाता हूं कि सैनी देखने में सौम्य दिखते हैं, विनम्र भी हैं लेकिन जब जनता की लड़ाई की बात आती है तो वह डटकर खड़े हो जाते हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री एवं करनाल विधानसभा उप चुनाव में प्रत्याशी नायब सिंह सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री एवं करनाल लोकसभा से प्रत्याशी मनोहर लाल, राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार, राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा, पंचायत मंत्री महिपाल ढांडा, भाजपा प्रदेश महामंत्री अर्चना गुप्ता, करनाल लोकसभा संयोजक एवं घरौंडा विधायक हरविंद्र कल्याण, विधायक रामकुमार कश्यप, विधायक प्रमोद विज मौजूद रहे।ब्यूरो
विज्ञापन




बॉक्स

नौकरी बिकना बंद, मोदी-मनोहर ने दी सौगातें

गृहमंत्री ने कहा कि भाईयो, मैं बड़े मन से याद करना चाहता हूं कि मनोहर लाल की विदाई हो चुकी है और सैनी साहब सीएम बन गए हैं। पूरे हरियाणा में नौकरी बेचने का कारोबार मनोहर ने बंद और हरियाणा को विकसित बनाने का काम किया। ऊपर मोदी नीचे मनोहर लाल के कारण हरियाणा को कई सौगातें मिलीं। यहां मनोहर लाल ने 12 एक्सप्रेस-वे, 77 कॉलेज, 13 यूनिवर्सिटी, आठ मेडिकल कॉलेज, दो एयरपोर्ट और 16 नए अस्पताल खोलने का काम किया। पूरे हरियाणा को 10 साल के अंदर विकसित करने का काम भाजपा सरकार ने किया है।
विज्ञापन




हरियाणा का बजट हजारों से करोड़ों में बदला

गृह मंत्री ने कहा कि हरियाणा वालों पर मोदी जी पूरा अधिकार रखते हैं। जब वे गुजरात थे तो वहां भी हरियाणा की बात करते थे, जब दिल्ली आए तो भी हरियाणा की चिंता करते रहे। जब कांग्रेस की सरकार थी तो हरियाणा को 41 हजार करोड़ रुपये मिला था। मोदी सरकार ने 2.70 लाख करोड़ रुपये दिए हैं। कांग्रेस की सरकार में किसानों का बजट 22 हजार करोड़ था लेकिन मोदी सरकार ने इसे एक लाख 25 हजार करोड़ करके पिछले सारे रिकार्ड तोड़ दिए। हरियाणा में कई नई परियोजनाएं आई और करनाल को स्मार्ट सिटी बना दिया है। एक बार प्रदेश का नेतृत्व करने वाले मनोहर जी को संसद भेजो, विकास के रास्ते और मजबूत होंगे। इन्होंने 10 साल तक हरियाणा में सीएम रहते सेवा की है। अब ये दिल्ली में अपनी सेवाएं देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें