फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: गृहमंत्री ने करनाल वासियों को फिर दिखाया रैपिड रेल का सपना

विज्ञापन
विज्ञापन
- बोले, करनाल में चलेगी रैपिड रेल, 10 साल में बदली योजनाओं से सूरत
विज्ञापन

- कहा करनाल वालों, आपका मुख्यमंत्री हमने लिया, नया भी दिया, पहले सीएम सिटी था, चुनाव के बाद भी रहेगा

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। केंद्रीय गृहमंत्री ने करनाल के लोगों को एक बार फिर रैपिड रेल चलने का सपना दिखाया। जिले के विकास कार्यों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इस परियोजना पर भी काम चल रहा है, जल्द इसे भी पूरा करेंगे। साथ ही उन्होंने करोड़ों रुपये की परियोजनाओं का जिक्र करते हुए बताया कि कैसे करनाल की सूरत 10 वर्षों में बदली है।

सेक्टर-4 के दशहरा मैदान में हुई विजय संकल्प रैली में गृहमंत्री ने कहा कि करनाल वालों, आपका सीएम हमने ले लिया और आपको नया सीएम देने का काम भी हम कर रहे हैं। करनाल की सीट मुख्यमंत्री की थी और चुनाव के बाद भी मुख्यमंत्री की ही रहेगी। करनाल का विधायक ही सीएम रहेगा। इस दौरान उन्होंने मंच पर सीएम नायब सैनी को आगे बुलाकर उपचुनाव में उनका साथ देने की जनता से अपील भी की। कहा कि मनोहर लाल को भी लोकसभा में भेज दें, इसके बाद करनाल का विकास दोगुनी रफ्तार से होने लगेगा।
विज्ञापन


गृहमंत्री ने कहा कि करनाल को स्मार्ट सिटी बनाया गया, जिसकी 57 योजनाओं में से 52 पूरी हो चुकी हैं। 106 करोड़ के अन्य कार्य हुए, 760 करोड़ से विज्ञान विश्वविद्यालय, मेडिकल यूनिर्विटी, अंजनथली में हार्टिकल्चर यूनिवर्सिटी बनाई। 1800 करोड़ का रिंग रोड और ओवरब्रिज बनाने का काम जारी है। रेपिड रेल शुरू हुई। 1.21 लाख लोगों को नल से जल दिया जा रहा है। इसके अलावा जिले में 40 हजार शौचालय बने और 20 हजार घरों में सिलिंडर दिए। गरीबों को अनाज भी मिल रहा।

15 लाख रुपये हर परिवार को : ढांडा
पंचायत मंत्री महीपाल ढांडा ने कहा कि सरकार हर परिवार को 15 लाख रुपये का सालाना लाभ दे रही है। 70 साल से ऊपर के बुजुर्ग का पांच लाख तक का निशुल्क इलाज होगा। इसके अलावा 1.80 लाख रुपये से कम आय व अधिक आय वालों को भी पांच लाख रुपये तक के इलाज के आयुष्मान कार्ड सरकार बनाने जा रही है।

हरियाणा और देश हुआ सुदृढ़ : कार्तिकेय
राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि सरकार ने हर वर्ग के लिए काम किया है। आज से 10 साल पहले देश और प्रदेश की स्थिति क्या थी, इसकी तुलना करें तो पता चल जाएगा कैसे सूरत बदली है। हरियाणा और देश सुदृढ़ हुआ है। गरीब, किसान, युवा, महिला सभी के लिए सरकार की योजनाएं चल रही हैं।
विज्ञापन


देश की मजबूती के लिए मोदी जरूरी : पंवार
राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि देश की मजबूती के लिए नरेंद्र मोदी का प्रधानमंत्री बनना जरूरी है। उन्होंने कहा कि 10 वर्ष में सरकार ने ऐसे कार्य किए हैं, जो 70 वर्षों से अटके थे। अब तीसरी बार सरकार बनी तो और भी ऐसे कार्य होंगे। जिनकी देश को जरूरत है। अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें