फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहर रहकर भी अपने क्षेत्र के विकास में भागीदार बनें

Mon, 10 Feb 2014 11:40 PM IST
कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
अब यदि कोई एनआरआई अथवा शहर से बाहर रह रहा व्यक्ति अपने गांव या शहर में कोई सामूहिक कार्य करवाना चाहता है तो प्रशासन उसके द्वारा उपलब्ध करवाए जाने वाले फंड को खर्च कर उसकी इच्छानुसार विकास कार्य करवाएगा। इसके लिए हरियाणा सरकार ने प्रवासी हरियाणवी विकास भागीदारी योजना शुरू की है। इसके तहत जिलास्तर पर प्रवासी हरियाणा विकास भागीदार समिति का गठन किया गया है। कैथल में समिति का गठन कर दिया गया है जिसके माध्यम से एनआरआई अपने क्षेत्र में विकास करवा सकते हैं।
विज्ञापन


अभी तक यदि कोई एनआरआई अथवा कैथल से बाहर रह रहा व्यक्ति अपने क्षेत्र में सामूहिक विकास कार्य करवाना चाहता है तो उसे इसके लिए काफी कागजी कार्रवाई पूरी करनी पड़ती है। कोई सीधा  रास्ता इस दिशा में नहीं है जिस कारण यदि कोई सक्षम व्यक्ति सामूहिक कार्य करवाना भी चाहे तो यह आसानी से संभव नहीं है। इसी परेशानी को देखते हुए विकास में प्रवासी हरियाणवी लोगों की भागीदारी को सुनिश्चित करने हेतु यह योजना शुरू की गई है। योजना का नाम भी प्रवासी हरियाणवी भागीदारी योजना रखा गया है।

गठित समिति के सदस्य
योजना के तहत जिलास्तर पर प्रवासी हयिाणवी विकास भागीदारी समिति का गठन किया गया है जिसमें डीसी एनके सोलंकी को चेयरमैन, एडीसी को सदस्य सचिव, एसपी, एसडीएम कैथल एवं गुहला, डीडीपीओ, ईओ एमसी कैथल, सीएमओ कैथल, बाल विकास परियोजना अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, सभी बीडीपीओ, जिला सूचना एवं प्रौद्योगिकी अधिकारी, गैर सरकारी सदस्यों में जगमति मलिक, प्रोफैसर सुच्चा सिंह, दलबीर सिंह, कुलदीप सिंह जगदीशपुरा, बलवान सिंह धेरड़ूं, भट्ठा एसोसिएशन के प्रधान रामप्रसाद बंसल और अमरीक सिंह दुसैन को सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन


समिति के माध्यम से खर्च होगा पैसा
इस समिति के माध्यम से कोई भी एनआरआई व्यक्ति अपने क्षेत्र में सामूहिक कार्य करवाने के लिए पैसा दे सकता है जिससे सड़कें, गलियां, चौपाल, धर्मशालाएं, प्याऊ, पीने के पानी के लिए ट्यूबवेल आदि कार्य करवाए जा सकते हैं। एनआरआई द्वारा दिया गया पैसा उक्त समिति द्वारा खर्च किया जाएगा। डीसी की अनुमति के बाद ही संबंधित जगह पर विकास हो सकेगा।

विकास में भागीदारी करें
एडीसी व समिति के सदस्य सचिव अरविंद मल्हान ने बताया कि योजना के तहत जिलास्तर पर समिति का गठन कर दिया गया है। इसे अब रजिस्टर्ड करवाया जा रहा है। कोई भी एनआरआई व्यक्ति पैसा देकर अपने विकास कार्य करवा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें