फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: रोजगार न होने से हताश होकर दहा के देवेंद्र ने लगाई थी नहर में छलांग

Wed, 21 Jan 2026 03:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल/इंद्री। रंबा गांव के पास पश्चिमी यमुना नहर में सोमवार को दहा गांव के देवेंद्र ने छलांग लगाकर आत्महत्या की थी। वह स्थायी रोजगार न मिलने की वजह से तनावग्रस्त थे। उनके तीन बच्चे हैं। परिजन के अनुसार उनकी शादी के लिए चिंतित थे।
सोमवार को नहर में दो बार छलांग लगाई। पहली बार आसपास के लोगों ने उन्हें बाहर निकाल लिया। दूसरी बार कूदने पर जब तक गोताखोरों ने उन्हें निकाला मौत हो चुकी थी। सोमवार को उनकी शिनाख्त नहीं हो पाई। मंगलवार को मृतक के भाई जितेंद्र ने उनकी शिनाख्त की। सदर थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया।
विज्ञापन


जितेंद्र ने बताया कि भाई देवेंद्र के पास तीन बच्चें हैं। दो लड़की व एक लड़का। वह किराए का थ्री व्हीलर चलाकर परिवार का गुजारा चलाते थे। बच्चों की शादी की चिंता और स्थायी रोजगार न होने के कारण तनाव में थे। इसी परेशानी के चलते नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या की।
विज्ञापन

कलाई पर लिखे डीकेपी से हुई पहचानसदर थाना प्रभारी तरसेम चंद ने बताया कि मृतक दहा गांव के देवेंद्र थे। मृतक की कलाई पर अंग्रेजी में डीकेपी लिखा हुआ था। इस बारे में जानकारी पर ही परिजन पहुंचे और मंगलवार को शिनाख्त हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें