लोकसभा चुनाव के परिणाम ने दर्शा दिया कि जिले में गांव से लेकर शहर तक भाजपा का ही जलवा रहा। असंध एरिया में बसपा और इनेलो ने भाजपा को क्रॉस तो किया, लेकिन इससे चुनाव के परिणाम पर कोई असर नहीं पड़ा। इनके अलावा किसी भी हलके में भाजपा ने किसी भी पार्टी को नजदीक नहीं लगने दिया।
हर बूथ से बढ़त लेते भाजपा प्रत्याशी अश्विनी चोपड़ा ने सभी प्रतिद्वंद्वियों को जबरदस्त पटकनी दी। 16 लाख 79 हजार 370 मतदाताओं में से 11 लाख 90 हजार 571 मतदाताओं ने अपने मत का उपयोग किया। इससे वोटिंग 70.7 प्रतिशत दर्ज की गई थी। 13 राउंडों में वोटों की गिनती पूरी हुई।
पहले की राउंड में भाजपा की बढ़त को देखकर लोगों ने जीत का परचम लहरा दिया। करनाल लोकसभा सीट से भाजपा को तीन लाख 60 हजार 147 से जीत दर्ज की है, जो अभी तक की सबसे बड़ी जीत है। शहर में जीत के बाद अश्विनी चोपड़ा ने रोड शो निकालकर लोगों का आभार जताया।
पोस्टल बैलेट भी 197 हुई रद्द
पोस्टल बैलेट के 339 वोट रहे। इसमें 197 रद्द हो गए। इनमें से 113 भाजपा, 13 कांग्रेस, 09 इनेलो, 04 बसपा और तीन वोट आप को मिले।
2929 वोटरों को पसंद नहीं आए उम्मीदवार करनाल लोकसभा सीट पर 23 उम्मीदवारों ने भाग्य आजमाया था। 2929 लोगों को एक भी उम्मीदवार पसंद नहीं आया। जिस कारण इन्होंने नोटा बटन दबाकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। नोटा का प्रयोग इस चुनाव में पहली बार किया गया।
बसपा और इनेलो एक-एक राउंड में रही आगे वोट
भाजपा के सामने एक राउंड में बसपा आगे निकली है और एक ही राउंड में इनेलो ने बढ़त दर्ज कराई। असंध के चौथे राउंड में इनेलो और पांचवें राउंड में बसपा ने बढ़त के आंकड़े सामने आए। इसके बाद भाजपा ने कांग्रेस से लेकर सभी पार्टियों के उम्मीदवारों को इतना पीछे छोड़ दिया कि इसको पकड़ना ही बहुत मुश्किल हो गया। भाजपा उम्मीदवार को क्रास करना तो बहुत दूर की बात है, इसके इर्दगिर्द भी किसी भी उम्मीदवार की वोट नहीं आई।
असंध में कांग्रेस चौथे नंबर पर
असंध विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस चौथे नंबर पर रही। यहां बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार तीसरे पर रहे, जबकि दूसरे नंबर पर इनेलो का दबदबा रहा।
शहरों में भाजपा ने किया कमाल
भारतीय जनता पार्टी ने शहरी वोट बैंक में सेंध लगाकर कमाल की बढ़त हासिल की। करनाल शहर में भाजपा को 78825 वोट मिले तो पानीपत शहर में सबसे ज्यादा 92794 वोट लेकर लीड हासिल की। ऐसा कोई भी हलका नहीं रहा, जहां भाजपा 45 हजार से कम वोट मिले हों।
वोटों का बना ऑलटाइम रिकार्ड
करनाल को वर्ष 1952 से लेकर अब तक यह सबसे बड़ा जीत का अंतर है। इस सीट से भजन लाल से लेकर आईडी स्वामी, माधव राम से लेकर पंडित चिरंजी लाल और अरविंद शर्मा तक ने चुनाव लड़ा, लेकिन जीत का यह जादुई आंकड़ा पहली बार अश्विनी कुमार चोपड़ा ने हासिल किया।
समय के साथ बढ़ती गई वोट
टाइम भाजपा कांग्रेस इनेलो बसपा आप बढ़त
9:17 10781 6461 3212 811 540 4320
9:22 18750 8965 3301 945 848 9791
9:30 27931 15481 8200 3342 1151 15450
9:44 38424 17759 10872 4975 1558 26665
9.54 61864 25401 16337 7806 3105 35663
10.00 67496 28092 16891 8395 3278 39404
10.11 97413 41029 28031 15533 4495 56384
10.15 102427 43050 29464 15942 4642 59397
10.26 122231 51781 35870 21905 5149 70497
10.40 154597 63163 46657 27084 7153 91434
10.50 165082 70341 15444 30770 8756 95541
11.00 180466 74986 57267 31590 9543 105480
11.20 25546 94594 71548 38439 12766 140852
11.45 297814 118206 90330 50753 15583 179608
11.58 322607 130182 99628 55672 16770 192425
12.00 340731 134756 105607 58437 17634 205935
12.15 377616 148562 111827 63347 20284 229054
12.25 414342 183707 125257 70466 21960 250533
12.50 482255 192179 151406 85399 26531 296086
1.00 503500 200482 158698 87875 27644 303018
1.10 517289 206409 165209 92257 28559 310880
1.40 532761 212183 168876 95750 29672 319978
नीलोखेड़ी में दस राउंड
राउंड भाजपा कांग्रेस इनेलो बसपा आप
01 4494 2185 2006 2048 1964
02 4076 2181 2445 1292 193
03 4879 2530 1445 1684 150
04 4345 2127 2097 938 104
05 5660 2583 1388 1693 --
06 6651 2886 1625 594 --
07 4100 2872 2655 872 --
08 4710 2120 1676 1287 --
09 4248 1909 1173 1287 --
10 4334 2175 2013 1637 --
करनाल के राउंड
01 5013 2411 1841 877 844
02 6460 1805 927 226 364
03 8050 1382 645 55 1004
04 8133 1559 1028 226 --
05 7121 1144 1428 1356 --
इंद्री में नौ राउंड
01 3976 2165 1790 483 195
02 8990 4166 3223 892 342
03 4889 2117 2179 986 205
04 4579 2107 1186 912 129
05 6229 1999 856 672 367
06 5601 2124 1466 594 220
07 4462 2123 1917 672 152
08 6741 1114 1130 812 193
09 6271 1846 1774 1092 125
घरौंडा में छह राउंड
01 4753 1978 1588 1312 80
02 6366 1606 1908 938 329
03 4030 2002 3150 893 151
04 5079 2764 1749 592 235
05 4008 1882 1837 1159 237
06 5084 1166 680 2158 86
असंध में चले 13 राउंड
01 2795 1848 2872 2953 --
02 4009 1910 1443 3028 181
03 3185 1891 1777 2468 221
04 1500 1701 4844 1150 419
05 2251 1714 2407 2675 161
06 3318 1101 3373 2391 235
07 1834 1638 4190 1156 237
08 5333 1627 1854 1818 256
09 5466 2445 3252 400 287
10 4876 2817 1398 1364 239
11 3883 1689 4811 365 620
12 2457 2007 1963 3813 323
13 2587 2135 3757 1053 167