फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक खाते से निकाल रुपये, पुलिस कटवाती रही चक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश का सीजन और घर में आई दरारें। कहीं कोई हादसा न हो जाए, इसलिए इन दरारों को भरने और घर की मरम्मत करने के लिए काछवा निवासी संजय पाल गांव के ही अड्डे पर कैनरा बैंक गया है। जैसे ही उसने पैसे निकालने के लिए चेक दिया तो बैंक मैनेजर ने उसकी तरफ देखा और कहा कि आप तो पहले ही 60 हजार रुपये निकाल चुके हैं, इतने पैसे तो हैं ही नहीं तुम्हारे खाते में। बस यही शब्द थे, जिनको सुनकर संजय पाल चक्कर खा गया। करनाल में एक हलवाई की दुकान पर मजदूरी करने वाले संजय ने तर्क दिया कि इससे पहले तो उसने पैसे निकाले ही नहीं। जांच की गई तो एक-एक करके दस-दस हजार रुपये खाते से निकाले गए थे। इस पर संजय ने बैंक मैनेजर को इसकी शिकायत दी, बैंक मैनेजर ने बताया कि इसकी पुलिस शिकायत को करो। थाना सदर पहुंचे तो बताया गया है कि सदर चौकी जाओ। इसी प्रकार उसके चक्कर लगाए गए। हार कर उसने सीएम विंडो पर शिकायत दी तो पुलिस ने 60 हजार रुपये ठगी का केस दर्ज किया।
विज्ञापन

मामला 6 अगस्त का है। 6 और 7 अगस्त को संजय के खाते से 60 हजार रुपये निकाले गए। पुलिस को दी शिकायत में गांव काछवा निवासी संजय पाल ने बताया कि उसका गांव में केनरा बैंक में खाता है। उसका एटीएम उसके पास है। उसके बैंक खाते से दो दिन लगातार 10-10 हजार रुपये कर टोटल 60 हजार रुपये निकाल लिए। जब वह रुपये निकालने गया तो एटीएम से सात हजार रुपये ही निकले लेकिन उसे रुपये ज्यादा निकलवाने थे। इसके बाद में उसने बैंक से पता किया तो उन्होंने बताया कि उसके बैंक खाते से 60 हजार रुपये एटीएम द्वारा दिल्ली से निकाले गए हैं। इसकी शिकायत देने वह बैंक गया तो अधिकारियों ने कहा कि पुलिस स्टेशन जाओ। पुलिस थाने में गया तो उन्होंने बैंक अधिकारी के पास भेज दिया। इस तरह उसके चक्कर कटवाते रहे। बाद में उसे सीएम विंडो पर शिकायत दी तो पुलिस ने केस दर्ज किया।
ठगों से बचें
एक्सपर्ट लोग बताते हैं कि साइबर ठगी से बचने के लिए सावधानी रखनी चाहिए। न तो अपना एटीएम किसी को दें और न ही दिखाएं। इसके अलावा, कई बार फर्जी तरीके से ठग बैंक मैनेजर बनकर फोन कते हैं और खाते को बंद करने की जानकारी देकर आधार कार्ड या फिर ओटीपी नंबर पूछ लेते हैं, ऐसे में बैंक ग्राहकों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए और अपने खाते और अन्य जानकारी किसी के साथ शेयर नहीं करनी चाहिए। इस बारे में एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। साइबर ठगी से बचने के लिए लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें