फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सैन्य अधिकारी बन चुके दोस्तों ने 50 वर्ष बाद साझा की यादें

Sun, 09 Nov 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

करनाल।
सैन्य व प्रशासनिक अधिकारी बनने के 50 व 25 वर्ष बाद सैनिक स्कूल कुंजपुरा पहुंचे विद्यार्थी अपने दोस्तों से मिलकर खिलखिला उठे। यादें साझा कीं। पूर्व छात्रों की एसोसिएशन द कुंजियंस की ओर से आयोजित पुरातन छात्र सम्मेलन में गोल्डन जुबली वर्ष (1975) और सिल्वर जुबली वर्ष (2000) में पढ़ चुके छात्र विशेष तौर पर पहुंचे। इस मौके पर 76 फीट का राष्ट्रीय ध्वज स्थापित किया गया। स्कूल के सभी शिक्षकों और पूर्व शिक्षकों को उपहार में घड़ी दी गई। मुख्य अतिथि नई दिल्ली स्थित सैन्य मुख्यालय के ऑप्स लॉजिस्टिक्स एडीजी मेजर जनरल मुकेश भानवाला रहे। प्रिंसिपल कैप्टन (आईएन) गुरबीर सिंह और एसोसिएशन के सदस्यों ने उनका स्वागत किया। अध्यक्षता एसोसिएशन के प्रधान पूर्व मेजर जनरल विशंबर दयाल ने की। ब्यूरो
विज्ञापन

पूर्व सीएम हुड्डा, जनरल दीपक कपूर भी रहे हैं छात्र
सैनिक स्कूल कुंजपुरा 1961 में शुरू हुआ था। अब तक स्कूल ने कई मेजर, कमांडर व कर्नल देश को दिए हैं। इनमें पूर्व सेना अध्यक्ष जनरल दीपक कपूर, पूर्व सीएम भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, सीनियर आईपीएस अफसर एसएस देसवाल, ओलंपियन कर्नल संत कुमार व एड गुरु प्रहलाद कक्कड़ का नाम प्रमुख है। जनरल दीपक कपूर 1963 में पास आउट होने के बाद एनडीए में चले गए थे। उन्होंने स्कूल के पहले साल 1961 में नौवीं कक्षा में दाखिला लिया था।
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें