फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कंपनी में निवेश के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। कंपनी में निवेश के नाम पर तीन महिलाओं से लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपी ने शुरुआत में तो आठ प्रतिशत के हिसाब से उन्हें साप्ताहिक ब्याज दिया। लेकिन बाद में राशि उनके बैंक खाते में आना बंद हो गई। सिविल लाइन थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया है।
एसपी को दी शिकायत में अर्बन अस्टेट निवासी सविता ने बताया कि मार्च 2024 में उन्होंने किरण सिंगला और प्रियांशी सिंगला ने मिलकर ढाई-ढाई लाख रुपये ट्रेडस कॉपस फाइनेसिशयल कंपनी नोएडा में निवेश किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी के प्रोपराइटर दीपक ठाकुर ने आश्वासन दिया था कि निवेश पर आठ प्रतिशत ब्याज की राशि हर सप्ताह मिलेगी। जुलाई माह तक तो हर सप्ताह भुगतान उनके बैंक खाते में होता रहा। इसके बाद नियमित तौर पर राशि नहीं मिली। इस बार उन्होंने बकाया राशि का चेक देने की बात की तो आरोपी ने टालमटोल करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें