फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: अमेरिका भेजने के नाम पर की ठगी, पकड़ा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने लिबर्टी चौक से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने युवक से अमेरिका भेजने के नाम पर 33 लाख रुपये लिए थे। आरोपी धोखाधड़ी के एक अन्य मामले में जेल से जमानत पर आया था।

पुलिस ने बताया कि आरोपी इंद्री के शेखपुरा खादर निवासी जय भगवान को गिरफ्तार किया है। पीड़ित ने बताया था कि 2021 में वह दुबई चला गया था, वहां उसको काम नहीं मिला तो आरोपियों ने दुबई में पंजाब निवासी आरोपी कुलवंत सिंह से मुलाकात कराई। जिसने पीड़ित को विश्वास दिलाया कि वह उसे अमेरिका भिजवा देगा। आरोपी ने इसके लिए 33 लाख रुपए का खर्चा बताया। जिसके बाद शिकायतकर्ता कुछ समय बाद दुबई से भारत आ गया और बाद में आरोपी कुलवंत भी भारत आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने न्यूयॉर्क जाने के लिए आरोपी कुलवंत सिंह और करनाल के बैडसाल निवासी विकास, शेखपुरा निवासी जय भगवान, कुरुक्षेत्र निवासी सतीश कुमार, मनीष मित्तल और दिल्ली निवासी मनीष कुमार को 33 लाख रुपए दे दिए। मगर आरोपियों ने पीड़ित को हवाई जहाज का एक जाली टिकट व कोविड वैक्सीन का फर्जी प्रमाणपत्र दे दिया। दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने के बाद शिकायतकर्ता ने आरोपियों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने फोन बंद कर लिए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें