करनाल। न्यूजीलैंड का वर्क वीजा दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति से 1.32 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई है। इंद्री थाना पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
शिकायत में इंद्री के खानपुर गांव निवासी विक्रम ने बताया कि यमुनानगर के शिव रेड़ी निवासी आरोपी विजय कुमार विदेश भेजने का काम करता है। आरोपी ने लाडवा में श्रीश्याम के नाम से कार्यालय खोला है। आरोपी ने उसके दूर के रिश्तेदार दक्षित देशवाल को न्यूजीलैंड का वर्क वीजा दिलाने के लिए उसका असली पासपोर्ट लिया था। इसके लिए आरोपी ने एक लाख 32 हजार रुपये लिए थे। आरोपी ने उन्हें नकली वीजा और नकली टिकट दे दी। जब उससे रुपये वापस मांगे तो वह धमकी दे रहा है। उसे पासपोर्ट भी वापस नहीं किया।