संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। घर बैठे आरोपियों ने महिला को टेलीग्राम के जरिए अधिक मुनाफा कमाने का झांसा दिया और लाखों रुपये की रकम ठग ली। जब पीड़िता ने मुनाफे की रकम मांगी तो आरोपियों ने संपर्क साधना बंद कर दिया।
कलंदरी गेट निवासी पूजा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके मोबाइल पर लिंक आया। जिसमे बताया गया कि वह वर्क होम देते हैं। उसके बाद आरोपी ने कॉल कर महिला से कहा कि वह मोबाइल पर लिंक भेजेंंगे। जिसको खोलने पर ब्रांड परमोट करने के टेलीग्राम पर लिंक भेजना है। पीड़िता के फोन पर आरोपी ने लिंक भेजा। पीड़िता ने लिंक को खोला किया तो उसमें कहां गया कि टास्क पूरा करने पर अधिक मुनाफा होगा। टेलीग्राम पर टास्क पूरा करने के लिए पीड़िता से आरोपी ने पहले दो लाख दस हजार रुपये की अलग-अलग रकम ली। जब पीड़िता ने मुनाफे की रकम मांगी तो आरोपी ने संपर्क साधना बंद कर दिया। धोखाधड़ी की जानकारी होने पर पीड़िता ने साइबर थाने में केस दर्ज कराया। साइबर एक्सपर्ट की टीम जांच में जुटी गई है।