फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला शिक्षक सम्मान: करनाल में मतदान का चौथा चरण, पसंदीदा शिक्षक चुनने के लिए आज पांच स्कूलों में वोटिंग

Fri, 21 Aug 2026 10:35 AM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, करनाल (हरियाणा)

सार

वीरवार को निशान पब्लिक स्कूल करनाल, लिटल एंजेल पब्लिक स्कूल अलावला, पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुंजपुरा, गीता निकेतन स्कूल प्योंत, पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोंदर में वोटिंग हुई।
विज्ञापन
अमर उजाला शिक्षक सम्मान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब तक हमने केवल टीवी में या शहर में आम चुनाव के दौरान मतदान होता हुआ दूर से देखा था लेकिन पहली बार ऑनलाइन वोट डालकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया का सुखद अनुभव किया। यह कहना है विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों का। जिन्होंने अमर उजाला शिक्षक सम्मान के लिए अपने शिक्षकों के पक्ष में मतदान किया।

विज्ञापन


शुक्रवार को शिक्षक सम्मान के चौथे चरण में पांच स्कूलों में वोटिंग होगी। 21 अगस्त को माउंट लिट्रा जी स्कूल, जुंडला के प्रताप पब्लिक स्कूल, इंद्री के अनेजा सिटी हर्ट स्कूल, मूनक के आर्य कन्या गुरुकुल मोर माजरा में, नीलोखेड़ी के स्वामी श्रद्धानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मतदान होगा।

अब से पहले वीरवार को सम्मान को लेकर चल रही वोटिंग प्रक्रिया के पांच स्कूलों में छात्रों ने अपने पसंदीदा शिक्षक के चयन के लिए मतदान किया। स्कूलों में कंप्यूटर लैब को पोलिंग बूथ में तब्दील किया गया। अपने पसंदीदा गुरु के पक्ष में मतदान करके छात्र काफी उत्साहित दिखाई दिए।
विज्ञापन


वीरवार को निशान पब्लिक स्कूल करनाल, लिटल एंजेल पब्लिक स्कूल अलावला, पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुंजपुरा, गीता निकेतन स्कूल प्योंत, पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोंदर में वोटिंग हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें