आज इकाई के फैसले पर लेंगे आगामी निर्णय
- फोटो : आज इकाई के फैसले पर लेंगे आगामी निर्णय
इंद्री/करनाल। कच्चे सफाई कर्मचारियों को पक्का करने की मांग को लेकर नगर निगम कार्यालय के बाहर कर्मचारियों ने धरना दिया। छह अगस्त को हड़ताल शुरू की गई थी। संघ के नेताओं का कहना है कि सरकार मांगों को स्वीकार करे अन्यथा बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इकाई प्रधान राजकुमार ने कहा कि कर्मचारियों की अनदेखी की जा रही है। शुक्रवार को राज्य कमेटी के फैसले के बाद आगामी संघर्ष किया जाएगा। इस अवसर पर सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान सुशील गुर्जर, सचिव सेवाराम, संघ के जिला प्रधान सुभाष प्रोचा, संगठन सचिव बिंदर चौहान मौजूद रहे। वहीं इंद्री नगर पालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले सफाई कर्मचारियों ने वीरवार को विधायक रामकुमार कश्यप को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों और हड़ताल की वजहों का ब्यौरा देते हुए स्थानीय और राज्य सरकार से शीघ्र हस्तक्षेप की मांग की। संवाद