फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइस फुट की सड़क पर चौदह फुट कब्जा

Tue, 12 Nov 2013 12:26 AM IST
अमर उजाला, कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल में अतिक्रमण से लोग बेहाल हैं। शहर के मुख्य रास्ते अतिक्रमण की जद में हैं। अतिक्रमण को लेकर जिला प्रशासन की सक्रियता कुछ एक समय के अंतराल के बाद दिखाई तो देती है, लेकिन शायद निर्णय लेकर जिला के अधिकारी ही भूल जाते हैं।
विज्ञापन


यही कारण है कि शहर की सभी मुख्य सड़कों और बाजारों में अतिक्रमण को लेकर अब हालात सुधरते नजर नहीं आ रहे हैं। अवैध पार्किंग, सड़कों पर रखे सामान से जहां सड़कों की चौड़ाई कम होकर रह गई है। वहीं सड़कों का सौंदर्य भी समाप्त हो रहा है। इसके अलावा लोगों को इस सब के चलते लगने वाले जाम से भारी दिक्कतें हो रही हैं। शायद ही किसी अधिकारी का इस ओर ध्यान है।

डीएसपी ने जारी किए थे आदेश
करीब दो माह पहले डीएसपी सुरेंद्र भौरिया ने ही बैंक अधिकारियों सहित अन्य संस्थान प्रबंधकों की बैठक लेकर निर्देश जारी किए थे कि वे अपने संस्थानों के बाहर पार्किंग की उचित व्यवस्था करवाएंगे और एक पीली लाइन लगवाएंगे, ताकि लोगों को दिक्कतें न हों और एक कर्मचारी की ड्यूटी भी पार्किंग के लिए लगाएंगे। इसके बाद लगने लगा था कि शायद समस्या का हल हो जाए, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं आया है। आज भी जो जहां चाहे वहीं सड़क पर वाहन खड़ा कर देता है। घंटों तक उसे रोकने-टोकने की कोई व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन


इन स्थानों पर अतिक्रमण से जाम
शहर में अंबाला रोड़ पर बैंकों सामने भारी संख्या में वाहनों के चलते पूरा दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। बैंकों के आगे करीब सैकड़ों की संख्या में मार्ग के बीच में वाहन खड़े होने से लोगों का परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस मार्ग पर एचडीएफसी बैंक, पंजाब नैशनल बैंक, विजय बैंक सहित करीब 6 बैंक है। इसके अलावा मोटरसाइकल और अन्य एजेंसियां है। जिसके सामने पूरा दिन जाम रहता है। वृद्धकेदार रोड पर पार्क के पास की दुकानों के आगे सैकड़ाें वाहन खडे़ रहते हैं। छात्रावास रोड पर भी दिन भर जाम की स्थिति रहती है। इसके अलावा करनाल रोड और कुरुक्षेत्र रोड पर भी अतिक्रमण की स्थिति है।

जाम के कारण होती है परेशानी
शहर में अतिक्रमण के कारण लगने वाले जाम के कारण पूरा दिन परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहरवासी मनोज बंसल, अशोक कुमार, अनिल शर्मा, योगेश अरोड़ा, ब्रिजेश कुमार, रजनीश शर्मा, अशोक शर्मा, विनय कुमार, कर्ण सैनी, अनिल शर्मा, संजीव गर्ग, नमन सैनी ने बताया कि अंबाला रोड, वृद्धकेदार रोड, पिहोवा चौक से पुराना बस अड्डा तक सड़क के बीच में वाहन खड़े रहते हैं।

इसके अलावा दुकानदार अपने सामान को सड़कों पर लगा कर रखते हैं। इससे पूरा दिन सड़क पर जाम लगा रहता है। जिसके कारण 22 फुट की सड़के केवल 8 फुट में तबदील हो गई है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन की कार्रवाई के बाद कुछ समय के बाद दोबारा ऐसी ही स्थिति पैदा हो जाती है। इसके अलावा ट्रैफिक में कर्मचारियों की संख्या में कमी भी जिले में अतिक्रमण एवं अवैध पार्किंग से निपटने में आड़े आ रही है। ट्रैफिक में जिले भर में काफी कम कर्मचारी हैं।

अवैध पार्किंग वालों पर होगी कार्रवाई
डीएसपी सुरेंद्र भौरिया का कहना है कि इस संबंध में बैंकर्स को निर्देश दिए गए थे। यदि निर्देशों की पालना नहीं हो रही है तो यातायात पुलिस के संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए कहा जाएगा। इसके अलावा शहर में अवैध पार्किंग से निपटने के लिए छोटी क्रेन की व्यवस्था करवाई जा रही है। ताकि अवैध पार्किंग में खड़े वाहन को लेकर कार्रवाई की जा सके। इसके साथ ही यातायात पुलिस में कर्मचारियों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें