इंद्री। शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित अंडर-11 आयु वर्ग की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में फाजिलपुर स्थित श्री हनुमान अखाड़ा के चार खिलाड़ियों ने पदक जीते। मानवी, अन्वी, पूर्व, जश्न को अखाड़े के संचालक सोहन लाल ने सम्मानित किया।
उन्होंने बताया कि अखाड़े में लड़के और लड़कियां नियमित रूप से अभ्यास करते हैं। खिलाड़ियों के लिए मैदान की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है और उन्हें प्रशिक्षित कोच द्वारा उचित मार्गदर्शन दिया जाता है। संवाद