फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल के चार व्हीलचेयर फेंसिंग खिलाड़ी फ्रांस में करेंगे अभ्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। उड़ीसा के भुवनेश्वर में फरवरी माह में हुई 14वीं नेशनल व्हीलचेयर फेंसिंग प्रतियोगिता के बाद करनाल के चार खिलाड़ी अब 26 अप्रैल से फ्रांस में होने वाले 12 देशों के व्हील चेयर फेंसिंग खिलाड़ियों के संयुक्त प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेंगे। इस प्रशिक्षण शिविर में दुनिया भर के लगभग 100 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। साथ ही व्हील चेयर फेंसिंग की एक प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। चारों खिलाड़ी खेल प्रशिक्षक सतबीर सिंह के नेतृत्व में फ्रांस जाएंगे।
विज्ञापन

फेंसिंग खेल प्रशिक्षक सतबीर सिंह ने बताया उड़ीसा के भुवनेश्वर में फरवरी में हुई 14वीं नेशनल व्हीलचेयर फेंसिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के दम पर व्हीलचेयर फेंसिंग के खिलाड़ियों ने प्रदेश के नाम चैंपियनशिप की, जिसमें करनाल के खिलाड़ियों का सबसे ज्यादा योगदान रहा। करनाल के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के दौरान सात स्वर्ण सहित 17 पदक जीते थे। जिसके आधार पर खिलाड़ी भविष्य में होने वाली सभी प्रकार की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें, इसके लिए फ्रांस में 26 अप्रैल से एक मई के बीच व्हील चेयर फेंसिंग के संयुक्त प्रशिक्षण शिविर में जाने का अवसर मिला हैं। प्रशिक्षण शिविर में खेल को निखारने में मदद मिलेगी। प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने वालों में प्रवीण, पिंकू, गुलाब और देवेंद्र कुमार शामिल हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें