फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: चार वार्डों को मिली 1.45 करोड़ के 4 विकास कार्याें की सौगात

विज्ञापन
विकास कार्यो का शुभारंभ करते विधायक जगमोहन आनंद और मेयर रेनू बाला गुप्ता। सूचना विभाग
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। नगर निगम वार्ड 7, 12, 13 व 16 में करीब 1 करोड़ 45 लाख रुपये से 4 विकास कार्य कराएगा। कार्याें का बुधवार को विधायक जगमोहन आनंद व महापौर रेणु बाला गुप्ता ने संयुक्त रूप से शुभारंभ किया।
वार्ड 12 व 13 में 20.66 लाख रुपये से कम्बोज धर्मशाला से महर्षि वाल्मिकी चौक, रेलवे रोड पर बरसाती पानी निकासी के लिए आरसीसी और डीआई पाइपलाइन बदलने का कार्य किया जाएगा। वार्ड 16 में 36.82 लाख से बहादुर चंद कॉलोनी में गिरड़े वाले पीर के पास सीमेंट कंक्रीट की विभिन्न गलियों का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड 16 की ही शिवाजी कॉलोनी में 75.84 लाख से सीमेंट कंक्रीट की सड़क का निर्माण किया जाएगा। वार्ड 7 के मुगल मोहल्ला, सुभाष गेट में 11.57 लाख से टाइप एक ड्रेन नाली व सीमेंट कंक्रीट की गलियों का निर्माण किया जाएगा। पार्षद जोगिंद्र शर्मा, ईश गुलाटी, रानी और सोनू, नगर निगम की कार्यकारी अभियंता प्रियंका सैनी व मोनिका शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें