संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। खनन अधिकारियों ने कुंडा कलां के यमुना क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान रेत की अवैध माइनिंग करते हुए चार वाहनों को पकड़ा है। इनमें तीन ट्रैक्टर ट्राॅली व लोडर शामिल हैं। इसकी मौके पर जीपीएस फोटो भी ली गई है।
चारों को एच एंड ईएनबी करनाल थाने में सीज किया गया है। खनन अधिकारी निरंजन लाल ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देशानुसार गत दिवस खनन विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम बनाई गई थी। जिसमें एसआई जितेंद्र, एसआई राजेंद्र, एएसआई देवेंद्र, एएसआई रोशन लाल और एएसआई संदीप शामिल थे। उन्होंने कहा कि अवैध खनन की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से सजग है और ऐसे लोगों पर कड़ी नजर बनाए हुए है। अवैध खनन किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा।