फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: जीटी रोड पर टकराए चार वाहन, 10 लोग चोटिल

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। जीटी रोड पर कोहरे के कारण एक के बाद एक चार वाहन भिड़ गए। इस दौरान जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे किया। इस हादसों में करीब 10 लोग चोटिल हुए। हरियाणा रोडवेज बस के कंडक्टर अमित ने बताया कि वह सुबह यमुनानगर से दिल्ली के लिए बस लेकर चला था। 9.30 बजे जब वे कंबोपुरा के पास पहुंचे तो उनके आगे दो गाड़ियां टकराईं थी। जिसके चलते ड्राइवर योगेश ने बस के ब्रेक लगा दिए।
विज्ञापन

बस में करीब 40 से 45 सवारियां थीं। जैसे ही बस रुकी पीछे से आ रहे कैंटर चालक ने बस में टक्कर मार दी। इस दौरान करीब 10 से ज्यादा सवारियों को चोटें आईं। देखते ही देखते हाईवे पर जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त गाड़ियों को क्रेन की मदद से किनारे किया।
विज्ञापन

इस हादसे में कैंटर के चालक व सहायक को भी चोट लगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें