करनाल। जिले में चोरों ने चार अलग-अलग जगहों पर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने सभी मामलों में शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चोरी-1 : धोलकोट अंबाला सिटी निवासी जतिंद्र सिंह ने बताया कि एक अक्तूबर को वह अपनी गाड़ी में दिल्ली से दुकान का सामान ला रहा था। रास्ते में करनाल मयूर ढाबे पर रात करीब तीन बजे खाना खाने के लिए रुका। गाड़ी को पार्किंग में लगाकर खाना खाया। लौटा तो गाड़ी का शीशा टूटा था और सामान गायब। गाड़ी में करीब एक लाख रुपये के कपड़े और 94 हजार रुपये पड़े थे।
चोरी-2 : बुद्धा सिंह कॉलोनी निवासी मुकेश ने बताया कि 20 सितंबर को दोपहर के समय उसके घर से चोर गहने चोरी कर ले गए। उसमें दो अंगूठी, सोने की चेन, हाथ का ब्रेसलेट, पायल, चांदी के कड़े व 30 हजार रुपये कैश था। वह अपनी पत्नी के साथ वैक्सीन की डोज लगवाने के लिए गया था। जब घर आया तो छत पर बाक्स पड़ा मिला। उसमें उसकी पत्नी के गहने थे।
चोरी-3 : गांव मूनक निवासी रोहताश पूर्व पंच ने बताया कि घर के सामने सरकारी लाइट लगी हुई है। उस लाइट चोर लग गया। जब सीसीटीवी चेक किया तो उसमें गांव का ही एक लड़का नजर आ रहा है जो वह लाइट चोरी कर ले गया।
चोरी-4 : सेक्टर-13 निवासी हरीश जुनेजा ने बताया कि उसकी कृषा स्टील इंड्रस्टीज सेक्टर-3 में हैरो के तवे बनाने की फैक्टरी है। वहां से करीब 5 क्विंटल लोहा गायब मिला।