अनाज मंडी में करीब साढ़े चार एकड़ में लगाया जा रहा टेंट
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। असंध विधानसभा के विधायक योगेंद्र राणा ने 29 मई को सालवन गांव में महाराणा प्रताप जयंती का राज्य स्तरीय कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लोगों से जनसंपर्क किया।
विधायक योगेंद्र राणा ने कहा कि राज्य स्तरीय समारोह में बतौर मुख्य अतिथि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शिरकत करेंगे। इसके अतिरिक्ति विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण, कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा, भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर, पूर्व मंत्री सुरेश राणा भी पहुचेंगे। महाराणा प्रताप जयंती के राज्य स्तरीय समारोह की तैयारियां सालवन गांव में जोरों पर चल रही है। सालवन की अनाज मंडी में करीब साढ़े चार एकड़ में जर्मन हैंगर टेंट लगाया जा रहा है। कई हजार लोगों की बैठने की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम स्थल पर चार मंच बनाए गए हैं। मुख्य मंच पर माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बैठेंगे। इसके अतिरिक्त अन्य विशिष्ट मेहमानों के लिए दो वीआईपी मंच बनाए गए हैं। इसके साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए एक कल्चरल मंच बनाया जा रहा है। कार्यक्रम को कवरेज करने के लिए पहुंचने वाली मीडिया के लिए अलग से बैठने की व्यवस्था की गई है। इधर, निसिंग में सोमवार को ब्लॉक समिति के चेयरमैन सतीश दादूपुर 29 मई को गांव सालवन में होने वाली महाराणा प्रताप की प्रदेश स्तरीय जयंती का निमंत्रण देते के बाद दादुपुर गांव में लोगों से जनसंपर्क किया।