फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: डेढ़ सौ वर्ष पुराने बरगद की पूजा करतीं हैं महिलाएं, मनाया जाता है जन्मदिन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। शहर के राजकीय महिला महाविद्यालय में बरगद का पेड़ करीब डेढ़ सौ साल पुराना है। इसे हरियाणा सरकार ने प्राण वायु देवता योजना में शामिल किया है। हर वट अमावस्या को यहां महिलाएं पूजन करती हैं। सोमवार को भी यहां महिलाओं ने पहुंचकर पूजन किया और इस पेड़ का जन्मदिन मनाया।
विज्ञापन

राजकीय महिला महाविद्यालय के प्रो़. दीपक शर्मा ने बताया कि बरगद के इस पेड़ को उनके बुजुर्गों ने भी ऐसा ही देखा है, इसकी सही उम्र बताना तो मुश्किल है लेकिन एक अनुमान के मुताबिक करीब डेढ़ सौ साल से अधिक पुराना बताया जा रहा है। हरियाणा सरकार की प्राण वायु देवता योजना में इस पेड़ को क्रम संख्या 45 दर्ज किया गया है। इस वृक्ष के नाम सालाना लगभग तीन हजार रुपये की पेंशन सरकार देती है, जिससे उसकी देखभाल कॉलेज प्रशासन करता है। सोमवार को वट अमावस्या के मौके पर वृक्ष का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर सीएस अरोड़ा ने बच्चों को प्रकृति की तरफ रुझान बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हमें अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने चाहिए। कॉलेज प्राचार्य डॉ़ विवेक रंगा ने बरगद के पेड़ से स्वास्थ्य लाभ की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें