फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बीएसएफ जवान सहित चार से 24.18 लाख की ठगी

Sat, 29 Mar 2025 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। साइबर ठगों ने अलग-अलग तरीकों से चार लोगों के बैंक खातों से 24.18 लाख रुपये निकाल लिए। किसी को टास्क देकर तो किसी के क्रेडिट कार्ड से, तो किसी के मोबाइल को हैक कर लोगों को शिकार बनाया गया है। पीड़ित में बीएसएफ का जवान भी शामिल है। पीड़ितों की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शामगढ़ निवासी अमित कुमार के अनुसार 18 फरवरी को उसके व्हाट्सएप नंबर पर प्राइम लाइन के नाम से टेलीग्राम पर मैसेज आा। शिल्पा नाम की लड़की ने उससे बात की और एक लिंक। उसने उस लिंक को ओपन कर अकाउंट बनाने का कहा। अकाउंट बनने पर उसमें दस हजार रुपये दिखाई दिए। इसके बाद उन्होंने एक टास्क दिया। उस टास्क को पूरा करने पर 642 रुपये का मुनाफा मिलेगा।
उसने यह भी बताया कि अपने बैंक अकाउंट की जानकारी डालकर वह इन रुपयों को ट्रांसफर भी कर सकते हो। इसके बाद उस महिला ने कहा कि हमारी एप में बनाए गए अकाउंट में आपको जो दस हजार रुपये दिए गए थे वह ट्रायल के रुप में थे। अब आपको खुद ही रुपये लगाने होंगे। वह उसकी बातों में आ गया और उसने पहले दस हजार रुपये उस अकाउंट में जमा कराए।
विज्ञापन

इसके बाद उसने कभी दस हजार, कभी 25 हजार तो कभी 6 लाख रुपये रुपये कई बार डाले। जो कुल 14 लाख 93 हजार 302 रुपये उस अकाउंट में डलवा दिए लेकिन अब वह रुपये वापस उसके बैंक अकाउंट में नहीं आ रहे हैं। इसके बाद उसे पता चला कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है।

बाक्स
क्रेडिट कार्ड से निकाले 1.5 लाख रुपये
सेक्टर 8 निवासी सर्वोत्तम कुमार के अनुसार एचडीएफसी बैंक से उसके पास क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए नवंबर 2024 में कई बार कॉल आई। 4 दिसंबर 2024 को उसके घर पर उसके नाम से क्रेडिट कार्ड बनकर आ गया। उस क्रेडिट कार्ड से 17999 रुपये व 18237 रुपये के ट्रांजेक्शन के दो मैसेज आए। जिसका उसने प्रयोग नहीं किया। इस बारे में उसने बैंक कर्मचारी से बात की तो उन्होंने सात दिसंबर को क्रेडिट कार्ड ब्लॉक कर देने की बात कही। 16 जनवरी को उसने क्रेडिट कार्ड की स्टेटमेंट निकलवाई तो पता चला कि उसके क्रेडिट कार्ड से 18909 रुपये, 45609 रुपये और 45609 रुपये का भी लेनदेन किया गया है। उसके क्रेडिट कार्ड से करीब डेढ़ लाख रुपये की ट्रांजेक्शन की गई है। इनमें से कुछ ट्रांजेक्शन के उसके पास मैसेज भी नहीं आए। बैंक कर्मी ने क्रेडिट कार्ड को सात दिसंबर को ब्लॉक करने की बात कही थी लेकिन दस दिसंबर को भी ट्रांजेक्शन हुई है।

बाक्स
मोबाइल हैक कर निकाले लाखों रुपये
सालवन निवासी राजबीर सिंह के अनुसार वह बीएसएफ में एएसआई के पद पर कार्यरत है। 19 मार्च को उसके पास एक नंबर से कॉल आई कि वह जियो से बोल रहा है। आपकी सिम डी एक्टिवेट हो जाएगी। आपकी वेरिफिकेशन करने की आवश्यकता है। इसके बाद उसने एक एप डाउनलोड कराई। एप डाउनलोड होने पर उसका मोबाइल हैक हो गया और उसके खाते से 7 लाख 5 हजार रुपये निकाले गए है।

बाक्स
गलत मैसेज भेजकर की ठगी
तरावड़ी निवासी जसनीत कौर के अनुसार कि 23 मार्च को उसके पास विनोद कुमार शर्मा का फोन आया। उसने कहा कि गलती से तुम्हारे बैंक खाते रुपये ट्रांसफर हो गए है। उसने तीन मैसेज भेजे। जिसमें 20 हजार, 50 हजार व 45 हजार रुपये भेजे हुए थे। उसने गलती से उन मैसेज को असली समझ लिया और आरोपी के बताए हुए खाते में पहले 45 हजार रुपये फिर 25 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें