फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदाई समारोह में लगी आग, वेयरहाउस मैनेजर सहित चार झुलसे

Sat, 30 Nov 2013 12:20 AM IST
कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल नई अनाज मंडी के पास वेयरहाउस कार्यालय के पास शुक्रवार को गोदाम कीपर भले राम के विदाई समारोह में आग लग गई।
विज्ञापन


घटना में वेयरहाउस के मैनेजर सहित चार कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए। कर्मचारियों को इंदिरा गांधी मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां चिकित्सकों ने सभी कर्मचारियों की हालत खतरे से बाहर बताई है। जानकारी अनुसार वेयर हाउस कारपोरेशन के यूनिट नंबर एक के कार्यालय के पास शुक्रवार को गोदाम कीपर भलेराम के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया था।

समारोह में स्टाफ सदस्यों सहित सेवानिवृत्त कर्मचारी के परिवार सहित अन्य मेहमान मौजूद थे। इसी बीच सब्जी गर्म करने के लिए एक वेटर ने जैसे ही स्टेंड वाले पात्र में थिनर डाला तो अचानक आग लग गई। आग की चिंगारी मेज पर बिछे पेपर रोल में जा लगी और वहां आसपास खाना डालने के लिए खड़े कर्मचारी आग में झुलस गए।
विज्ञापन


हादसे के कारण लोगों में अफरा-तफरी मच गई और लोग खाने की प्लेटों को छोड़कर इधर-उधर भागने लगे। इस आगजनी में वेयर हाउस के मैनेजर रेशू दहिया, टीए कैलाश चंद, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी जयपाल, गोदाम कीपर कर्मबीर सिंह गंभीर रूप से झुलस गए हैं।
विज्ञापन


सभी कर्मचारियों को कैथल के सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जयपाल और कैलाश चंद काफी मात्रा में झुलस गए हैं। इंदिरा गांधी मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल के उप सिविल सर्जन डा. नरेश कुमार वर्मा ने बताया कि आग में चार कर्मचारी झुलसे हैं। सभी कर्मचारियों की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें