फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: चार छात्राओं ने मेरिट में बनाई जगह

विज्ञापन
विज्ञापन
- खालासा कॉलेज में मेधावियों का हुआ सम्मान
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। गुरु नानक खालसा कॉलेज में एमएससी कंप्यूटर साइंस विभाग की चार छात्राओं ने मेरिट में स्थान बनाकर कॉलेज का नाम रोशन किया है। प्राचार्य प्रोफेसर शशी मदान ने बताया कि एमएससी कंप्यूटर साइंस द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा गुरसिमरनजीत कौर ने 82 प्रतिशत अंक प्राप्त करते हुए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं छात्रा रेनू ने 80.15 प्रतिशत अंकों के साथ विश्वविद्यालय में चौथा स्थान, इशिका खोखर ने 78 प्रतिशत अंकों के साथ विश्वविद्यालय में आठवां स्थान व कीर्ति ने 76.3 प्रतिशत अंकों के साथ विश्वविद्यालय में नौवां स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

कॉलेज प्रबंधन समिति के प्रधान सरदार कंवरजीत सिंह प्रिंस और उप प्रधान कंवरप्रीत कौर ने इन विद्यार्थियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि मेरिट में आने वाली छात्राओं को हर संभव सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। इस अवसर पर डॉ. जुझार सिंह, प्रो. गुरप्रीत कौर, प्रो. रितु शर्मा और प्रो. कनिका मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें