माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। डबरी गांव के पास नहर किनारे शराब पार्टी करने के बाद चार दोस्त संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। इनमें रामनगर निवासी ललित नहर में डूबने की आशंका पर गोताखोरों से उसकी तलाश शुरू कराई गई है। ललित जिस बाइक पर युवक गया था उसे नहर के किनारे से बरामद कर लिया गया है।
ललित के परिजनों और दोस्तों का कहना है कि 22 वर्षीय ललित पीवीसी फिटिंग का काम करता है। वह वीरवार को अपने दोस्तों के साथ नहर किनारे पार्टी करने गया था। जाते हुए अपने एक दोस्त की बाइक मांग कर ले गया। इसके बाद से ललित का कोई अता पता नहीं चला। ललित के दोस्तों में से किसी एक ने घर पर कॉल कर बताया था कि वे सब नहा रहे थे। इस दौरान ललित डूब गया। घर नहीं लौटने पर ललित की मां ने बेटे को कई बार कॉल की। मोबाइल बंद मिलने पर गोताखोरों को कॉल कर मदद मांगी। मां की गुहार पर गोताखोरों की टीम ने नहर में सर्च ऑपरेशन शुरू किया लेकिन कोई सुराग नहीं मिला है।
दोस्त मनोज ने बताया कि ललित मंगलवार को उसके पास घरौंडा आया था और बाइक मांगी थी। वीरवार को शाम को ललित ने उसे एटीएम पिन बनाने में मदद के लिए बुलाया और फिर दोनों नहर पर पहुंचे। वहां पहले से ललित के दोस्त मौजूद थे।