फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: चार दिन बाद सफीदों में नहर से मिला सुरक्षाकर्मी का शव, हत्या का आरोप

Tue, 03 Mar 2026 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। शहर की शिव काॅलोनी निवासी सुरक्षाकर्मी शुभम (25) का शव उनके लापता होने के चार दिन बाद सफीदों में नहर से मिला है। सोमवार को गोताखोरों ने शव निकाला। परिवार के लोगों ने शिनाख्त की। रामनगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया।
विज्ञापन

शुभम 26 फरवरी की रात से लापता थे। उनकी बाइक कैथल रोड स्थित पश्चिमी यमुना नहर किनारे खड़ी मिली थी। रामनगर थाना पुलिस ने गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज की थी। शिव काॅलोनी निवासी बाला देवी ने बताया कि बेटे शुभम को 26 फरवरी को ससुराल पक्ष के सोनू, रवि सहित कई अन्य बुलाकर ले गए थे। आरोपियों ने शराब पीकर उनके बेटे मारपीट की। इसके बाद घर लेकर आए और यहां भी पिटाई की। आरोपियों ने उनके घर में भी तोड़फोड़ की थी। मारपीट के बाद से ही शुभम लापता था। सोमवार को उनका शव जींद जिला के सफीदों एरिया में नहर से बरामद हुआ। शुभम की तीन साल पहले शादी हुई थी। डेढ़ साल की एक बेटी है। वह सुरक्षाकर्मी की नाैकरी करते थे। रामनगर थाना प्रभारी महावीर ने बताया कि पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अवलोकन के बाद आगामी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें