फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदूक का लाइसेंस रिन्यू करवाने के नाम पर पौने चार लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। बंदूक का लाइसेंस रिन्यू करवाने के नाम पर 3.75 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव पनौड़ी निवासी दीपक शर्मा ने बताया कि उसके पिता बालकिशन के नाम एक बंदूक का लाइसेंस है। उसके पिता का 2020 में निधन हो गया है। उनकी बंदूक गन हाउस करनाल में जमा है। उस बंदूक को वह अपने नाम कराना चाहता है। एक दिन वह परमजीत जो कि फूसगढ़ रोड पर बालाजी की चौकी लगाता है, उसके पास गया था। उसके कहने पर वह ईश्वर नाम के व्यक्ति से मिला। ईश्वर कलामपुरा का रहने वाला है, जो कि इस समय हांसी रोड करनाल में रहता है। उसने मेरे पिता के बंदूक के लाइसेंस को रिन्यू व एक नई बंदूक उसके नाम करने के लिए जून 2021 में 3.75 लाख रुपये ले लिए। वह बोला कि एक महीने के अंदर काम हो जाएगा। एसपी व डीसी कार्यालय में उसका रिश्तेदार लगा हुआ है।
विज्ञापन

लेकिन अभी तक उसने उसका काम नहीं कराया। जब वह रुपये मांगता है तो उसे धमकी देता है कि लाइसेंस पर लाल कलम फिरवा देगा और पुलिस से भी पिटवाएगा। इसके बाद वह परमजीत के पास चार दिसंबर 2021 को गया तो उसने ईश्वर को बुलाया और कहा कि या तो इनका काम करवा दो या इनके रुपये वापस दे दे। उसने कहा कि वह एक महीने में 5 जनवरी 2022 को रुपये वापस कर देगा। उसके बाद उसने आरोपी के पास 10 जनवरी को फोन किया तो वह उसे गालियां देने लगा और रुपये देने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें