संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। सीआईए वन की टीम ने वाहन चोरी के चार आरोपियों को काबू कर लिया है। आरोपियों से चोरी की छह बाइक व एक ई-रिक्शा बरामद किया है।
टीम के इंचार्ज रोहताश सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने सेक्टर-4 के समीप नाकाबंदी कर आरोपी घीड़ निवासी अंकित और यूपी के गंगोह निवासी शोएब को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया था। आरोपियों ने पूछताछ में तीन अन्य वारदात का खुलासा किया।
आरोपियों की बताई हुई जगहों से तीनों बाइक बरामद कर ली है। वहीं नमस्ते चौक से दलीयानपुर निवासी रोहित को चोरी की बाइक सहित काबू किया गया। पूछताछ में आरोपी से चोरी की दो बाइक बरामद की गई। सोनीपत के बिचपड़ी गांव निवासी विनोद कुमार को काछवा रोड से चोरी की बाइक सहित काबू किया गया। आरोपी से पूछताछ कर चोरी की ई-रिक्शा को बरामद किया गया है। सभी आरोपियों ने सात बाइक चोरी की वारदात को कबूला है। इनमें से छह चोरी की बाइक और एक ई-रिक्शा बरामद की गई।