फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: फूसगढ़ में 63 लाख के विकास कार्यों का शिलान्यास

Mon, 13 Apr 2026 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
.गौशाला तक बनने वाले नाले का शिलान्यास करते  हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण। प्रवक्त
विज्ञापन
करनाल।
विज्ञापन


गांव फूसगढ़ में रविवार को 63 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने शिलान्यास किया। उन्होंने ग्रामीणों से विकास कार्यों में सहयोग की अपील करते हुए कहा कि अलग-अलग विचारधाराएं प्रगति में बाधा नहीं बननी चाहिए।

उन्होंने 38.50 लाख रुपये की लागत से गोशाला तक बनने वाले नाले और 24.50 लाख रुपये से बनने वाली पाल चौपाल की चहारदीवारी व रसोई निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। दोनों कार्यों को नगर निगम की ओर से चार महीने के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्य लगातार आगे बढ़ रहे हैं और ग्रामीण इलाकों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पहले जहां कई गांवों में गलियों और रास्तों की स्थिति खराब थी वहीं अब उनमें काफी सुधार हुआ है। विभिन्न गांवों में चौपाल, पार्क, सड़कें और सामुदायिक केंद्र बनाए गए हैं, जिससे ग्रामीणों को सुविधा मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें