फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बुनियाद लेवल-3 की परीक्षा और ओरिएंटेशन आठ अप्रैल को

विज्ञापन
विज्ञापन
- देरी से जारी हुए दूसरे चरण के परीक्षा परिणाम से गड़बड़ाया शेड्यूल, पहले 11 फरवरी को होनी थी परीक्षा
विज्ञापन


- दूसरे चरण में 968 में से 279 परीक्षार्थी हुए थे पास, इनमें 146 लड़कियां, तीसरे चरण के बाद मिलेगी निशुल्क कोचिंग

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। मिशन बुनियाद के लेवल-3 की परीक्षा और ओरिएंटेशन कार्यक्रम की अधिसूचना जारी हो गई है। यह आयोजन आठ फरवरी को करनाल में होगा। दूसरे चरण के 14 दिन देरी से जारी हुए परीक्षा परिणाम से यह शेड्यूल गड़बड़ा गया है। पुरानी अधिसूचना के अनुसार, तीसरे चरण की परीक्षा 11 फरवरी को आयोजित की जानी थी, लेकिन अब यह करीब दो माह की देरी के बाद 11 फरवरी को होगी।

दूसरे चरण के परिणाम जारी होने के बाद विद्यार्थी तीसरे चरण की तैयारी में जुटे थे और उन्हें अगले चरण की परीक्षा का भी इंतजार था। दूसरे चरण के परिणाम में बेटियों ने ही सफलता के झंडे गाड़े थे। पास हुए विद्यार्थियों में 52.5 प्रतिशत बेटियां हैं। ऐसे में निशुल्क कोचिंग पाने में बेटों के मुकाबले ज्यादा बेटियों का चयन होना लगभग तय माना जा रहा है।
विज्ञापन


जिले से दूसरे चरण में 968 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। ओवरऑल परिणाम पर नजर डालें तो इनमें से महज 29 प्रतिशत यानी 279 विद्यार्थी ही सफल हो पाए हैं। इनमें 146 लड़कियां तो 133 लड़के हैं। ये विद्यार्थी अब तीसरे चरण में हिस्सा लेंगे।

नोडल अधिकारी एवं जिला विज्ञान विशेषज्ञ दीपक वर्मा के अनुसार, बुनियाद योजना के तहत कक्षा नौवीं में पढ़ने वाले परीक्षार्थी चयनित होने पर दो साल के निशुल्क एनटीएसई, किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना व कक्षा 10वीं तक की प्रतियोगिताओं के लिए निशुल्क तैयारी करेंगे। विकल्प फाउंडेशन की ओर से विशेष शिक्षक इन विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाएंगे। करनाल में पांच केंद्र संचालित हैं। चयनित विद्यार्थियों के लिए पठन-पाठन सामग्री वर्दी यातायात सुविधाएं इत्यादि का प्रबंध विभाग की ओर से किया जाएगा।
विज्ञापन


शेड्यूल के अनुसार, सात अप्रैल से शुरू होनी थी कक्षाएं
मिशन बुनियाद का यह था पुराना शेड्यूल-

लेवल-3 परीक्षा आरिएंटेशन 11 फरवरी

लेवल-3 परीक्षा परिणाम 20 मार्च

काउंसलिंग 25 मार्च

बैच शुरू 07 अप्रैल 2025

-

इस खंड के इतने विद्यार्थियों ने पाई सफलता
खंड
कुल लड़कियां लड़के
असंध
54
27
27

घरौंडा
43
20
23

इंद्री
38
20
18

करनाल
56
31
25

नीलोखेड़ी
50
31
19

निसिंग
38
17
21



ये हैं टॉप-3 विद्यार्थी

स्थान
नाम
स्कूल

स्टेट रैंक

प्रथम
सचिन जीएमएस अरड़ाना
42

द्वितीय स्टायल जीएसएसएस सुभरी
51

तृतीय
नीतू
जीएचएस अलावला
93

तृतीय
जसप्रीत सिंह जीएसएसएस जलमाना
93



ये हैं टॉप-3 विद्यालय

स्थान
स्कूल

कुल विद्यार्थी

प्रथम जीएमएसएसएस निसिंग
07

द्वितीय जीएसएसएस सांभली
06

द्वितीय जीएमएस बीरबडालवा
06

तृतीय जीएमएस अरड़ाना
05

तृतीय जीएसएसएस असंध
05



वर्जन

बुनियाद के तीसरे चरण के लिए शेड्यूल जारी हो गया है। करनाल में तीसरे चरण की परीक्षा आठ अप्रैल को होगी। दूसरे चरण में सफल 279 विद्यार्थी इस परीक्षा में हिस्सा लेंगे। जारी अधिसूचना के अनुसार, प्रदेश में 26 मार्च से लेकर 17 अप्रैल तक अलग-अलग दिन तीसरे चरण की गतिविधियां होंगी।
- दीपक वर्मा, जिला विज्ञान विशेषज्ञ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें