फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुनियाद परीक्षा : एडमिट कार्ड जारी, कल तक होंगे डाउनलोड

विज्ञापन
विज्ञापन
बुनियाद परीक्षा : एडमिट कार्ड जारी, कल तक होंगे डाउनलोड
विज्ञापन

- 11 केंद्रों पर 24 दिसंबर को होगी पहले चरण की परीक्षा, स्कूल की वर्दी में आना अनिवार्य

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। बुनियाद मिशन के तहत पहले चरण की परीक्षा 24 दिसंबर को आयोजित होगी। परीक्षा हरियाणा बोर्ड के नियमों के अनुसार होगी। इसके लिए शिक्षा निदेशालय की ओर से एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जिन्हें परीक्षा से एक दिन पहले यानी 23 दिसंबर तक विद्यार्थी डाउनलोड कर सकते हैं।
जिन विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र पर उनका फोटो नहीं है, उन्हें फोटो लगाने के बाद स्वयं उसे स्कूल के प्रिंसिपल से सत्यापित कराना होगा। इसके बिना विद्यार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को निर्धारित समय से एक घंटा पहले केंद्र पर पहुंचना होगा। परीक्षा को लेकर शिक्षा निदेशालय की ओर से दिशा-निर्देश जारी हो गए हैं।
विज्ञापन


प्रत्येक परीक्षार्थी को स्कूल की वर्दी में केंद्र में आना होगा। यदि विद्यार्थी अनौपचारिक गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है, तो उसका पंजीकरण रद कर दिया जाएगा। परीक्षा केंद्र पर विद्यार्थी को प्रवेश पत्र, आधार कार्ड की कॉपी, दो पेन, पानी की बोतल और पासपोर्ट साइज फोटो लाने की ही अनुमति होगी।
विज्ञापन

करनाल में परीक्षा को लेकर 11 केंद्र बनाए गए हैं। जहां 4700 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। विदित हो कि सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के भविष्य की नींव मजबूत करने के लिए शिक्षा विभाग ने ‘बुनियाद’ कार्यक्रम शुरू किया था। जिसमें विद्यार्थियों को नियमित पाठ्यक्रम के अतिरिक्त आईआईटी, मेडिकल, एनटीएसई और कई तरह की छात्रवृत्ति के लिए होने वाली परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग दी जाएगी। इसके तहत पहले चरण की परीक्षा मंगलवार को आयोजित होगी। परीक्षा का समय सुबह 11.30 बजे से 1.30 बजे तक निर्धारित किया गया है। जबकि विद्यार्थियों को 60 मिनट पहले यानी 10.30 बजे तक अपना स्थान लेना होगा। ब्यूरो


यह हैं निर्देश

- परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी।

- कुल 50 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न चार अंक का होगा।
- प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक की निगेटिव मार्किंग होगी।

- यदि कोई विद्यार्थी प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं कर पाया है तो उसे बुनियाद कार्यक्रम में पंजीकरण के उपरांत प्राप्त मैसेज के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें