फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सरपंच को ट्रक ने कुचला, मौत

Sat, 26 Oct 2013 12:06 AM IST
कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र की नई अनाज मंडी में एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से मुंडाखेड़ा गांव के पूर्व सरपंच रामकुमार (56) मौके पर ही मौत हो गई। वह मंडी में धान बेचकर अपने घर लौट रहा है।
विज्ञापन


उनकी पत्नी गांव की सरपंच हैं। अचानक हुए इस हादसे में मुंडाखेड़ा गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

शुक्रवार दोपहर को रामकुमार कुरुक्षेत्र की नई अनाज मंडी में धान बेचकर मोटरसाइकिल से अपने घर जा रहा था। जैसे ही वह मंडी के गेट नं. 2 से बाहर निकलने लगा तो सामने से अचानक तेज गति से आ रहे ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।

घटनास्थल पर मौजूद मंडी के प्रधान अंग्रेज सिंह ने बताया कि ट्रक का अगला टायर उनके सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पूर्व सरपंच की मौत की सूचना मिलते ही पूरे गांव में शोक का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में गांव के लोग परिवार के सदस्यों के साथ मंडी तथा पोस्टमार्टम हाउस पर इकट्ठे हो गए। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार शाम होने के कारण शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाया जा सका।
विज्ञापन


इन्होंने शोक व्यक्त किया
इनेलो विधायक अशोक अरोड़ा, एलएनजेपी अस्पताल के हृदय व छाती रोग विशेषज्ञ डॉ. शैलेंद्र  मगर्गाइं शैली, डॉ. फकीर सिंह राणा, कनिष्ठ अभियंता सुभाष शर्मा, समाज सेवक राजेश पंडित, बुधराम सिंघला, पूर्व सरपंच रावगढ़ अमृत लाल, डॉ. सूबे सिंह यादव, सुशीला देवी, पूर्व सूबेदार फौजी ज्योतिसर, राजकुमार राणा शंकर, बृज लाल बेलदार और कुलदीप बांगड़ ने अस्पताल पहुंच कर परिजनों का ढाढ़स बंधाया।

पिता के सामने होगा बेटे का दाह संस्कार
रामकुमार की मौत की खबर सुनते ही उनके पिता रणवीर सिंह फूट-फूट कर रोने लगे। उन्होंने कहा कि मै कैसा अभागा बाप हूं कि बेटे का संस्कार उसकी आंखों के सामने होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें