फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पूर्व विधायक गोगी ने मैदान में उतारा उम्मीदवार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। नगर पालिका असंध चेयरमैन पद के उपचुनाव में पूर्व विधायक ने कांग्रेस की ओर से एडवोकेट सोनिया बोहत को उम्मीदवार घोषित किया है।
वे एक दिन पहले ही कांग्रेस में आई हैं, पूर्व विधायक ने ही उन्हें पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया था। अब उनकी उम्मीदवारी का भी एलान कर दिया है। हालांकि कांग्रेस की ओर से अभी सूची जारी नहीं की गई है। बुधवार को पूर्व विधायक शमशेर सिंह गोगी ने सोनिया बोहत के उम्मीदवार बनाए जाने की घोषणा की।
उन्होंने कहा कि पार्टी को असंध में सिंबल पर चुनाव लड़ना चाहिए, इसका फैसला पार्टी करेगी लेकिन चुनाव निशान पर हो या बिना निशान के, कांग्रेस की उम्मीदवार सोनिया बोहत ही होंगी। उन्होंने कहा कि नगर पालिका के उपचुनाव की नौबत क्यों आई, यह सोचकर जनता को वोट करना चाहिए। जब वे विधायक थे तो असंध के विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी। एडवोकेट सोनिया बोहत ने कहा कि जिस विश्वास के साथ उसने पार्टी ज्वाइन की थी, पार्टी ने उसे उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह जन जन को पार्टी से जोड़ने के लिए काम करेंगी। इस अवसर पर कांग्रेस नेता जितेन्द्र चोपड़ा, पार्षद संदेश जिंदल, अनिल शर्मा, सुरजीत राणा, राजेंद्र सिंह, ऋषिपाल दुपेड़ी और नीरज बत्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें