फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पॉलिटेक्निक में प्रदेश की पहली लैब होगी स्थापित

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। भविष्य में नई तकनीक से बनने वाली गाड़ियों के कौशल के साथ ही इंजीनियर तैयार होंगे। इसे लेकर मारुति की ओर से पहल की गई है।
नीलोखेड़ी स्थित राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में मारुति की ओर से इस तरह की लैब स्थापित की जा रही है। जहां विद्यार्थी पाठ्यक्रम के अलावा ऑटोमोबाइल प्लांट में नए तरीके से होने वाले कार्यों को जान व अभ्यास भी कर सकेंगे।
विदित हो कि ऑटोमोबाइल में अब ईवी व सोलर आधारित वाहन भी तैयार हो रहे हैं। इससे संबंधित तकनीक का ज्ञान भी विद्यार्थियों को लैब के माध्यम से संस्थान स्तर पर मिलेगा। पॉलिटेक्निक के प्रिंसिपल ज्वाला प्रसाद का कहना है कि अभी तक मारुति की ओर से प्रदेश के किसी भी शिक्षण संस्थान में इस तरह की लैब स्थापित नहीं की गई है। विद्यार्थियों के हित के लिए संस्थान का मारुति के साथ एमओयू होगा। इसके लिए कंपनी के प्रतिनिधि विशेष तौर पर संस्थान में शिरकत करेंगे। वीरवार को आने वाली टीम लैब की स्थापना किस तरह से की जाए, इसे लेकर भी सर्वे करेगी। लैब स्थापित होने के बाद विद्यार्थियों को ऑटोमोबाइल संबंधित कई तरह की ट्रेनिंग संस्थान में ही मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए उन्हें बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। आटोमोबाइल जगत के जानकारों के अनुसार, कार निर्माता मुख्य रूप से ऑटोमोबाइल प्रशिक्षण की तीन धाराओं में काम करता है। इनमें मोटर मैकेनिक प्रशिक्षण, ऑटो बॉडी रिपेयर और ऑटो बॉडी पेंट प्रशिक्षण शामिल है। इसके लिए कंपनी की ओर से अपने यहां ट्रेनिंग लेने आए युवाओं के लिए प्रशिक्षक तैनात किए जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें