फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षण के लिए गरजा वाल्मीकि समाज

Fri, 10 Jan 2014 11:52 PM IST
कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
वाल्मीकि समाज के लोग आरक्षण की मांग को लेकर शुक्रवार को कुरुक्षेत्र के लघु सचिवालय पर जमकर गरजे।
विज्ञापन


हाथों में आरक्षण बहाली के बैनर लिए वाल्मीकि समाज के लोगों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एससी आरक्षण को पुराने रूप में लागू करने की मांग की।

वाल्मीकि समाज के लोगों ने सीएम के नाम उपायुक्त को सौंपे ज्ञापन में लिखा है कि पहले एससी ए. और बी. वर्ग में आरक्षण दिए जाने का प्रावधान था लेकिन कुछ साल पहले सरकार ने एससी ए. और बी. वर्ग को समाप्त कर एससी वर्ग में ही इकट्ठा सभी अनुसूचित जातियों को आरक्षण में शामिल कर लिया।
विज्ञापन


ऐसा करने से वाल्मीकि समाज को आरक्षण के मामले में काफी नुकसान हो रहा है। उनके हिस्से का आरक्षण जाति विशेष को मिलने लगा है और वाल्मीकि समाज के युवा आरक्षण का सही लाभ न मिलने से पिछड़ गए हैं।

समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री को गुहार लगाई है कि एससी आरक्षण की पुरानी नीति को लागू कर ए. और बी. वर्ग में आरक्षण को बहाल किया जाए। यदि ऐसा नहीं किया गया तो अपना हक लेने के लिए प्रदेश का पूरा वाल्मीकि समाज सड़कों पर उतर आएगा और संघर्ष के लिए किसी भी हद तक जा सकता है।
विज्ञापन


प्रदर्शन में सतपाल, नीटू कुमार, रणधीर, रण सिंह, अनिल लोट, सुरेश कागड़ा, रिटायर्ड नायब तहसीलदार श्याम लाल, महेंद्र, दीपक बागड़ी, रामपाल पाली, छाना राम बाजीगर, फकीर चंद, अजय कुमार, मामचंद, मनोज, जितेंद्र, अमन कुमार, दीपक कुमार, राजकुमार बाहरी, पृथ्वी सिंह बाहरी, प्रधान जगीर सिंह, ईश्वर, शिवचरण बोहत, सतपाल धानव, सुभाष बेदी, सुभाष, किताब सिंह, ताराचंद मटू, अमित, रमेश, कृष्ण, विजय, गुलशन, पवन छाछरा, मनीष, रोकी लाडवा, बंटी, जोगिंद्र, लाल चंद, शिव कुमार, सुभाष बेदी, डॉ. ईश्वर सिंह, हरिदास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें