फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: अधिक पैदावार के लिए गेहूं की उन्नत किस्मों से करें बुवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। गेहूं की बुवाई का सीजन शुरू होने के साथ ही किसानों ने बेहतर पैदावार देने वाली उन्नत किस्मों की तलाश शुरू कर दी है। कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को सलाह दी है कि वे केवल अधिक उत्पादन के दावों के आधार पर बीज का चयन न करें, बल्कि अपने क्षेत्र की जलवायु, बुवाई के समय, सिंचाई की सुविधा और खेत की मिट्टी के अनुसार उपयुक्त किस्म अपनाएं।
विज्ञापन

कृषि विभाग के उपनिदेशक ने किसानों को गेहूं की बिजाई के समय और बीज के चयन में सावधानी बरतने की सलाह दी है। उनके अनुसार, पीबीडब्ल्यू-872, डीबीडब्ल्यू-303, डीबीडब्ल्यू-327, डीबीडब्ल्यू-332, डीबीडब्ल्यू-370, डीबीडब्ल्यू-371 और डीबीडब्ल्यू-372 किस्मों की अगेती बुवाई (नवंबर का पहला सप्ताह) कर सकते हैं। वहीं, अगर समय पर बुवाई (20 नवंबर तक) करनी है तो डीबीडब्ल्यू-187, डीबीडब्ल्यू-222, एचडी-3406, एचडी-3386, पीबीडब्ल्यू-826 और एचडी-3471 किस्मों की ही करें। विशेषज्ञों का कहना है कि अच्छी किस्म का बीज लगाने के बावजूद यदि समय पर बुवाई, संतुलित खाद, उचित सिंचाई और खरपतवार नियंत्रण पर ध्यान नहीं दिया जाता तो उत्पादन प्रभावित हो सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें