फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्यानुरूप हो रहा खाद्यान्न उत्पादन : डॉ. यादव

Sat, 08 Mar 2025 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के उप महानिदेशक (फसल विज्ञान) डॉ. डीके यादव शुक्रवार को करनाल पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए देश के वैज्ञानिक कार्य कर रहे हैं, हम लक्ष्यानुरूप खाद्यान्न उत्पादन कर रहे हैं। उन्होंने भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई) के क्षेत्रीय स्टेशन में बीज तैयार करने के लिए नई किस्मों की खेती के ट्रायल को देखा।

आईसीएआर के उप महानिदेशक (फसल विज्ञान) डॉ.डीके यादव शुक्रवार को भारतीय गेहूं एवं जौ अनुसंधान संस्थान (आईआईडब्ल्यूबीआर) में चल रही एक बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां उनका आईआईडब्ल्यूआर के निदेशक डॉ.रतन तिवारी ने स्वागत किया। बैठक में भाग लेने के बाद वह आईएआरआई के क्षेत्रीय स्टेशन पहुंचे।

यहां क्षेत्रीय स्टेशन के अध्यक्ष डॉ. शिव कुमार यादव ने उनका स्वागत किया। उप महानिदेशक ने वैज्ञानिकों के साथ बैठक में कहा कि वह एक दूसरे को सपोर्ट करते हुए आगे बढ़े। बीज उत्पादन और वितरण में करनाल का क्षेत्रीय स्टेशन अच्छा कार्य कर रहा है। उन्होंने यहां बीज उत्पादन के लिए विभिन्न रोगरोधी व जलवायु सहनशील किस्मों के गेहूं, सरसों आदि की फसल को भी देखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें