फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु के बताए मार्ग पर चलें : निरंजन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

निसिंग। श्री गुरु रविदास मंदिर में वीरवार को श्री गुरु रविदास सभा निसिंग व रविदासिया समाज की ओर से संत महा सम्मेलन का आयोजन किया गया।
सम्मेलन में डेरा सच्चखंड बल्लां जालंधर से 108 संत बाबा निरंजन दास व मनदीप दास ने साध संगत को प्रवचनों से निहाल किया। संत बाबा निरंजन दास ने कहा कि हमें गुरु के बताए मार्ग पर चलना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंनें कहा कि गुरु के नाम जाप से मनुष्य को सुख समृद्धि की प्राप्ति होने के साथ साथ उनके सभी पाप नष्ट हो जाते हैं और उनको आत्मिक संतुष्टि प्राप्त होती है। जीवन में आने वाले दुखों से छुटकारा मिलने के साथ-साथ मरने के बाद जीव दुर्लभ मोक्ष को प्राप्त करता है। उन्होंने सभी धर्मो का सम्मान करने, संगठित होने व अंधेरे से उजाले की ओर जाने की बात कहीं। मनदीप दास महाराज ने कहा कि गुरु महाराज अंधेरे से रोशनी का रास्ता उस समय दिखाते हैं, जब मनुष्य चिंतन करता है। उन्होंने कहा कि हमें इस बात का गर्व होना चाहिए कि हम गुरु रविदासिया धर्म से जुड़े हैं। कार्यक्रम में पहुंचे श्री गुरु रविदास मंदिर कमेटी सदस्यों की ओर से संतजनों का शाल व सरोपा भेंट कर अभिनंदन किया। मंदिर भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें