फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धुंध का कहर, दर्जन वाहनों में टक्कर

Tue, 17 Dec 2013 12:25 AM IST
करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल जिले में सोमवार को धुंध के कारण हाईवे समेत कई स्थानों पर विभिन्न घटनाओं में दर्जनों वाहन आपस में टकरा गए। जिससे दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दर्जनों लोग घायल भी हो गए। मरने वालों में एक एनआरआई और महिला शामिल है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कैथल वासी कुलविंद्र सिंह अपने भांजे प्रताप सिंह के साथ करनाल की ओर आ रहा था। धुंध ज्यादा होने के कारण बांसा रोड के पास सड़क के बीच खड़े एक कैंटर से उनकी कार टकरा गई।

जिससे कुलविंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रताप घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल दाखिल कराया गया। कुलविंद्र के भाई अंग्रेज सिंह और प्रताप सिंह के चचेरे भाई ने बताया कि कुलविंद्र पिछले 16 वर्षों से इटली में रहता था। दो दिन पहले ही वह अपने गांव माता-पिता से मिलने आया था।
विज्ञापन


वहीं, घरौंडा में कोहंड में हाईवे पर बस स्टैंड के पास हाईवे पार करते हुए अज्ञात वाहन की चपेट में आने से किरन (32) उर्फ झुनकी देवी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि किरन मजदूरी के लिए फैक्टरी जा रही थी और धुंध के कारण सड़क पार करते हुए अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।

वह मूल रूप से बिहार के नवोदा जिले के गांव आयरन की रहने वाली थी और पिछले कुछ समय से अपने परिवार के साथ घरौंडा में रहती थी।

निसिंग एवं घरौंड़ा थाना पुलिस ने दोनों  शवाें का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के हवाले कर दिया है। इसके अतिरिक्त कोहंड के पास हाईवे पर कई वाहन आपस में टकरा गए। हादसों में हरियाणा और राजस्थान रोडवेज की बस और एक कार समेत कईं गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। वहीं इन हादसों में लोगों को मामूली चोट आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें