फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंदल के दिलचस्प सवालों के कौटिल्य ने दिए फर्राटेदार जवाब

Tue, 17 Dec 2013 12:23 AM IST
कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
अपनी स्मरण शक्ति और हाजिर जवाबी के बल पर पूरी दुनिया में पहचान बना चुके कौटिल्य पंडित ने कुरुक्षेत्र में सांसद नवीन जिंदल से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन


कौटिल्य ने नवीन जिंदल के साथ अपने चंचल अंदाज में सवाल-जवाब किए। सांसद जिंदल ने कौटिल्य को तिरंगा बैज लगाया और उस पर इतने मुग्ध हुए कि कौटिल्य को गोद में उठाए बिना नहीं रह सके।

सोमवार सुबह कौटिल्य पंडित ने कुरुक्षेत्र के जिंदल हाउस में सांसद नवीन जिंदल से अपने चिर-परिचित अंदाज में मुलाकात-बात की। बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ तो दिलचस्प सवाल और लुभावनी हाजिरजवाबी का ऐसा तालमेल बैठा कि रंग जम गया।
विज्ञापन


अमेरिका की टेक्सास यूनिवर्सिटी से एमबीए की पढ़ाई कर चुके सांसद जिंदल कौटिल्य पंडित के पांडित्य पर मुग्ध हो गए। कौटिल्य की जिज्ञासाओं ने भी उन्हें खासा प्रभावित किया। सांसद नवीन जिंदल के बगल में कौटिल्य किसी पुराने परिचित की तरह पूरे आत्मविश्वास से बैठा और देश के सभी राज्यों के क्षेत्रफल से लेकर मुगल शासन के तमाम शासकों के नाम एक सांस में गिना गया।

सांसद नवीन जिंदल सवाल पूछते गए और कौटिल्य पलक झपकते ही जवाब सुनाता गया। कौटिल्य से जब यह पूछा गया कि आम आदमी को तिरंगा फहराने का अधिकार किसने दिया, तो उसने तपाक से सांसद नवीन जिंदल की तरफ बाल सुलभ अंदाज में इशारा कर दिया।

नवीन जिंदल ने कौटिल्य के ज्ञान में तिरंगे की जानकारी का इजाफा भी किया। उन्होंने कौटिल्य को केसरिया, सफेद और हरे रंगों का अर्थ और महत्व बताया तो कौटिल्य कहां शांत होने वाला था। उसने झट से तिरंगे में लगे अशोक चक्र पर सवाल दाग दिया। सांसद नवीन जिंदल ने कौटिल्य को विस्तार से तिरंगे की जानकारी दी।
विज्ञापन


गोद में उठाकर नवीन जिंदल ने कौटिल्य पंडित को काफी स्नेह किया और उसके दादा व पिता को इस असाधारण बालक की असाधारण प्रतिभा के लिए उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें