उत्तर भारत में लगातार छाए घने कोहरे से रेल संचालन प्रभावित है। कई ट्रेनें 30 मिनट से 10 घंटे तक की देरी से चल रही हैं। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय के अनुसार, कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम हो गई है। ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए ट्रेनों की गति सीमित करनी पड़ रही है।
बुधवार को 14217 ऊंचाहार एक्सप्रेस 10 घंटे, 12715 सचखंड एक्सप्रेस 3 घंटे, 22429 पठानकोट एक्सप्रेस 40 मिनट, 12919 मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस 5 घंटे, 64454 कुरुक्षेत्र–नई दिल्ली मेमू 1 घंटा, 14679 अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस 2 घंटे तक देरी से आई।
22452 बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट एक्सप्रेस 30 मिनट, 14795 एकता एक्सप्रेस 40 मिनट, 15707 आम्रपाली एक्सप्रेस 3 घंटे, 12497 शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस 30 मिनट, 11057 दादर–अमृतसर एक्सप्रेस 4 घंटे, 12058 नई दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस 1 घंटा, 12925 पश्चिम सुपरफास्ट एक्सप्रेस 1 घंटा, 11841 कुरुक्षेत्र गीता जयंती एक्सप्रेस 1.5 घंटे तक देरी से आई। ब्यूरो